{"_id":"5a1c6f914f1c1b68678be74b","slug":"nikay-chunav-ko-lekar-health-dipartment-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
doctor
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निकाय चुनाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मतदान के दिन जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सर्जन और आर्थों सर्जन की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही बूथों पर आकस्मिक सेवाओं के लिए दवाओं के बारह सौ पैकेट भेजे गए हैं। इसके अलावा अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों के बाहर एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी।
निकाय चुनाव के अंतिम चरण में बुधवार को मुरादाबाद में मतदान होगा। मंगलवार को पोलिंग पार्र्टियां मतदान स्थलों के लिए रवाना होगी। आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हर बूथ पर दवाओं की सुविधा मौजूद रहेगी। स्वास्थ्य विभाग ने दवाओं के बारह सौ पैकेट निर्वाचन कार्यालय में भेज दिया है। इसमें सोलह दवाएं रखी गई है।
वहीं जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की गाड़ियों में भी दवाओं के पैकेट मौजूद रहेंगे। इसके अलावा जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सर्जन और आर्थों सर्जन की ड्यूटी लगा दी गई है। एडिशनल सीएमओ डा. रंजन गौतम ने बताया कि जिला अस्पताल सहित सीएचसी-पीएचसी को अलर्ट कर दिया गया है। मतदान के दिन आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की गई है।