फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Night curfew imposed in Moradabad 9 pm to till 6 am will be restriction 

मुरादाबाद में नाइट कर्फ्यू : रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रोक, स्टेट और नेशनल हाईवे पर वाहनों का आवागमन जारी

Fri, 09 Apr 2021 04:29 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 09 Apr 2021 04:29 PM IST
सार

  • 16 अप्रैल के बाद परिस्थितियों के आधार पर किया जाएगा पुनर्विचार 
  • डीएम राकेश कुमार सिंह ने कर्फ्यू लगाने का दिया आदेश 
  • आवश्यक वस्तु लाने ले जाने पर रोक नहीं

विज्ञापन
Night curfew imposed in Moradabad 9 pm to till 6 am will be restriction 
night curfew - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में तेजी से बढ़ रही कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के मद्देनजर डीएम राकेश कुमार सिंह ने नगर निगम क्षेत्र में शुक्रवार से रात 10 से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल के बाद परिस्थितियों के आधार पर आदेश पर पुनर्विचार किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम प्रमुख जनपदों के डीएम से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर कोरोना संक्रमण की समीक्षा की थी। मुरादाबाद में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने पर डीएम ने शुक्रवार से रात्रि कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि रात्रि कर्फ्यू के दौरान स्टेट और नेशनल हाईवे पर वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। आवश्यक वस्तुओं, दवा, सब्जी, फल, दूध, रसोई गैस आदि लाने ले जाने पर रोक नहीं होगी। 
विज्ञापन


रात्रि कालीन ड्यूटी करने वाले सरकारी, अर्द्धसरकारी कर्मचारियों, निजी क्षेत्र के कार्मिकों को आवागमन में छूट रहेगी। इनका परिचय पत्र ही पास के रूप में मान्य होगा। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस अड्डे अथवा एयरपोर्ट आने-जाने वालों को टिकट दिखाने पर नहीं रोका जाएगा। पेट्रोल पंप और सीएनजी स्टेशन पूर्ववत खुले रहेंगे। औद्योगिक कारखाने भी कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए चलते रहेंगे, इनके कर्मियों को रात्रिकालीन शिफ्ट के लिए परिचय पत्र दिखाने पर आवागमन की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed