{"_id":"608f12628ebc3e8d36640606","slug":"nidhi-was-strangled-to-death-city-news-mbd388022553","type":"story","status":"publish","title_hn":"निधि की गला घोंटकर की गई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निधि की गला घोंटकर की गई थी हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। नागफनी थानाक्षेत्र में अपने मायके में रह रही विवाहिता की हत्या गला घोंटकर की गई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पहले की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी पति अभी अस्पताल में भर्ती है।
नागफनी थानाक्षेत्र के बंगला गांव में ई-रिक्शा चालक संदीप का परिवार रहता है। संदीप की पत्नी गुड्डी एक निजी फर्म में काम करती हैं। संदीप ने अपनी बेटी निधि (21) की शादी 29 नवंबर 2020 को अमरोहा जनपद के गजरौला थानाक्षेत्र में स्थित ईश्वरपुरा गांव निवासी राजू उर्फ राजकुमार (24) के साथ की थी। उन्होंने बताया कि होली से निधि अपने पति के साथ मायके में ही रह रही थी। संदीप के मुताबिक शनिवार को वह और उनकी पत्नी रोज की तरह अपने-अपने काम पर चले गए। शनिवार देर शाम जब वह घर लौटे तो कमरे में बेड पर निधि का शव पड़ा था और राजू पंखे से बंधे फंदे पर लटका हुआ था। उसकी सांसें चल रही थीं। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। निधि की गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पिता संदीप की तहरीर पर पुलिस ने पहले की आरोपी राजू के खिलाफ दहेेज हत्या की रिपोर्ट कर ली है।