फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Next Gen Super Giants and ACA Indians victorious.

Moradabad News: नेक्स्ट जेन सुपर जाइंट्स और एसीए इंडियंस विजयी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Next Gen Super Giants and ACA Indians victorious.
मुरादाबाद। मिनी आईपीएल सीजन-3 में मंगलवार को एमपीएस क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले मुकाबले में नेक्स्ट जेन सुपर जाइंट्स ने जिज्ञासा हंटर्स को आठ विकेट से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मैच में एसीए इंडियंस ने 22 यार्ड्स ब्लास्टर को 157 रन से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन


पहले मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी जिज्ञासा हंटर्स की टीम 21.4 ओवर में 83 रन पर सिमट गई। हिमांशु ने 35 और अंकित ने 10 रन बनाए। नेक्स्ट जेन सुपर जाइंट्स की ओर से समर ने चार और राजा ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन

जवाब में नेक्स्ट जेन ने शिवम की 19 गेंद में 55 रन की विस्फोटक पारी और अरीब के 25 रन की मदद से केवल 7.5 ओवर में दो विकेट पर 87 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। समर को मैन ऑफ द मैच और राजा को गेम चेंजर का अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे मुकाबले में एसीए इंडियंस ने नौ विकेट पर 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। स्वर्णिम ने 65 और अक्षत त्यागी ने 40 रन बनाए, जबकि आरव सिंह 25, अंश ने 20 रन का योगदान दिया। 22 यार्ड्स ब्लास्टर के केशव ने पांच विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए 22 यार्ड्स ब्लास्टर्स की टीम 21.2 ओवर में 93 रन पर सिमट गई। दक्ष ने 54 रन बनाए। एसीए इंडियंस की ओर से अथर्व ने तीन और रणवीर ने दो विकेट झटके। स्वर्णिम को मैन ऑफ द मैच तथा अथर्व को गेम चेंजर चुना गया।


--------------------------------------
स्कोर बोर्ड
एसीए इंडियंस: 9 विकेट पर 250 रन 30 ओवर
खिलाड़ी - रन - गेंद - 4/6
आर्यंन कै. सत्यम बो. लक्ष्य - 39 - 27 - 7/0
स्वर्णिम कै. बो. कार्तिक - 65 - 58 - 4/1
आरव कै. शुभ बो. विक्की - 25 - 13 - 1/3
अंश पग. बो. शुभ - 20 - 18 - 1/0
अक्षत कै. युवराज बो. केशव - 40 - 37 - 4/1
केविन बो. केशव - 31 - 20 - 1/2
ऋषिराज कै. विक्की बो. केशव - 0 - 1 - 0/0
आदित्य बो. केशव - 6 - 4 - 1/0
मान नाबाद - 1 - 1 - 0/0
ध्रुव कै. सत्यम बो. केशव - 0 - 1 - 0/0
अर्थव गुप्ता नाबाद - 2 - 1 - 0/0


अतिरिक्त: 21, गेंदबाजी: केशव (5-0-49-5), लक्ष्य शर्मा (6-0-39-1), शिवांश (4-0-49-0), विक्की (6-0-43-1), शुभ (6-0-27-1), भव्य (2-0-18-0), कार्तिकेय शर्मा (1-0-14-1)



22 यार्ड्स ब्लास्टर: 10 विकेट पर 93 रन 21.2 ओवर

खिलाड़ी - रन - गेंद - 4/6
लक्ष्य कै. आरव बो. रणवीर - 5 - 8 - 1/0
कार्तिकेय कै. स्वर्णिम बो. आदित्य - 1 - 4 - 0/0
विक्की रन आउट रणवीर - 1 - 10 - 0/0
दक्ष बो. अर्थव - 54 - 38 - 7/2
जैद कै. आर्यन बो. रणवीर - 0 - 3 - 0/0
शिवांश पग. बो. ऋषिराज - 5 - 7 - 1/0
युवराज बो. अर्थव - 0 - 8 - 0/0
सैफ पग. बो. अर्थव - 7 - 23 - 1/0
केशव बो. अंश - 0 - 3 - 0/0
सत्यम कै. आर्यन बो. ध्रुव - 0 - 1 - 0/0


अतिरिक्त: 4, गेंदबाजी: रणवीर (6-0-28-2), आदित्य (4-1-23-1), ऋषिराज सिंह (5-1-9-1), अर्थव गुप्ता (4-0-28-3), अंश (1-0-2-1), ध्रुव (1.2-0-2-1)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed