फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   new year festival celebrated

आरएसएस ने मनाया नववर्ष उत्सव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
new year festival celebrated
मुरादाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की साप्ताहिक लगने वाली आंबेडकर शाखा ने सिविल लाइंस स्थित शहनाई मंडप में शनिवार को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को नववर्ष के रूप में धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रचारक महेंद्र कुमार ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को यह बताना आवश्यक है कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन ही ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। इस दिन को अनेक विशेष के लिए याद किया जाता है। लोग अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। जिन अंग्रेजों को भारत से भगाने के लिए लाखों लोगों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए, युवा वर्ग उन अंग्रेजों द्वारा दिए गए नए वर्ष की ओर आकर्षित है। परिवार के वरिष्ठजनों को युवा वर्ग को यह बताना चाहिए कि एक जनवरी को कोई ऐसा काम नहीं हुआ, जिसके लिए उस तिथि को याद किया जाए। समय रहते नहीं सचेत हुए तो अपनी संस्कृति को नहीं बचा पाएंगे। हमारी संस्कृति विश्व में सर्वश्रेष्ठ संस्कृति है। विश्व का सारा विज्ञान भारतीय कैलेंडर के अनुसार ही चलता है। भारतीय कैलेंडर ही ग्रह और नक्षत्रों की सही दिशा की गणना करने में सक्षम है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष भाटिया और संचालन रूपचंद ने किया। इस दौरान क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य मनीराम, विभाग संघचालक ओम प्रकाश शास्त्री, महानगर संघचालक डॉ. विनीत गुप्ता, नगर संघचालक सुभाष कत्याल, विभाग प्रचारक वतन कुमार, महानगर प्रचारक विवेक कुमार, महानगर कार्यवाह सुरेंद्रपाल सिंह, गोपाल टंडन, अनिल सिक्का, अनिल चौधरी, राहुल जैन, धवल दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed