फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   New sugarcane variety developed for western UP...recovery will increase

Moradabad News: पश्चिमी यूपी के लिए तैयार हुई गन्ने की नई किस्म...बढ़ेगी रिकवरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
New sugarcane variety developed for western UP...recovery will increase
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश व हरियाणा जैसे राज्यों में 80 फीसदी से अधिक और देश के 65 प्रतिशत रकबे पर राज करने वाली सीओ-0238 गन्ना किस्म से किसानों का मोह भंग होने के बाद केंद्र सरकार ने गन्ने की एक और नई किस्म सीओ-18022 (कर्ण-18) को इसी सप्ताह रिलीज किया है। इस किस्म की गन्ना पैदावार और चीनी रिकवरी भी लगभग सीओ-0238 जैसी ही बताई जा रही है। अब इसका बीज तैयार किया जा रहा है, जो किसानों के खेतों तक वसंतकालीन बुवाई के समय से पहुंचना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

नई गन्ना किस्म सीओ-18022 को गन्ना प्रजनन संस्थान, क्षेत्रीय केंद्र करनाल के वैज्ञानिक डॉ.एमआर मीना के नेतृत्व में विकसित किया गया है, जिसे चार जनवरी को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, रामपुर, बिजनौर जिले सहित पश्चिमी व मध्य उत्तर प्रदेश के जिलों और उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब व राजस्थान राज्य के लिए रिलीज किया गया है। वर्ष 2009 में आई सीओ-0238 गन्ना किस्म अपनी अधिक पैदावार, अधिक चीनी रिकवरी जैसी खूबियों के कारण देश के किसानों के साथ चीनी मिलों की भी पहली पसंद थी लेकिन लाल सड़न रोग के कारण अब इस किस्म से किसानों का मोह भंग हो चुका है, इसका विकल्प तो वैज्ञानिक लंबे समय से तलाश रहे हैं। इसी क्रम में सीओ 15023 व सीओ 0118 जैसी कई किस्में किसानों को दी गई हैं लेकिन सीओ 15023 में गिरने की समस्या आ गई, अन्य किस्में सीओ-0238 के बराबर न तो पैदावार दे सकी और न ही उतनी चीनी रिकवरी।
विज्ञापन

अब सीओ-18022 किस्म को देश की अब तक की सर्वाधिक पैदावार वाली किस्म बताया जा रहा है, क्योंकि इसकी पैदावार 986 क्विंटल प्रति हेक्टेयर बताई गई है, जबकि सीओ-0238 की प्रति हेक्टेयर पैदावार 810 क्विंटल थी। नई किस्म की चीनी रिकवरी 11 से 12 प्रतिशत होगी, जो सीओ-0238 के समान ही है। नई किस्म के जनक डॉ.एमआर मीना ने बताया कि ये किस्म लाल सड़न से मुक्त है, लवणता और सूखा सहनशील है। खास बात ये भी है कि इस किस्म का गन्ना गिरेगा नहीं, खेत में सीधा खड़ा रहेगा, झुकाव भी नहीं होगा। इसके साथ ही कई अन्य खूबियां भी है। उन्होंने बताया कि शोध के आंकड़ों के अनुसार ये किस्म अब तक की सर्वाधिक पैदावार वाली गन्ना किस्म है, जो किसानों व चीनी मिलों की पसंद बन सकती है। इसका बीज फरवरी के प्रथम सप्ताह में किसानों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप गन्नायुक्त हरपाल सिंह ने बताया कि मंडल के सभी जिलों को सीओ-0238 के विकल्प के रूप में नई किस्म सीओ 18022 को दिया जाएगा। अभी रिलीज हुई है, खेतों में जब आएगी, तब इसकी वास्तविकता दिखेगी, संभव है कि ये किस्म सीओ 0238 का बेहतर विकल्प बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed