{"_id":"667b6e54dde292d30403bf86","slug":"new-star-in-football-sonakpur-victorious-in-basketball-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-426952-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: फुटबाल में न्यू स्टार, बास्केटबॉल में सोनकपुर विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: फुटबाल में न्यू स्टार, बास्केटबॉल में सोनकपुर विजयी
विज्ञापन
मुादाबाद।
जिला कृषि, विकास, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी के तहत सोनकपुर स्टेडियम में विभिन्न खेलों का आयोजन जारी है। मंगलवार को फुटबाल, बास्केटबॉल व टेबल टेनिस के मैच आयोजित किए गए। फुटबाल में न्यू स्टार क्लब व बास्केटबॉल में सोनकपुर स्टेडियम की टीम विजेता बनी।
प्रतियोगिता का आगाज मुख्य अतिथि यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डॉ. अजय पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बास्केटबॉल बालक वर्ग में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच सोनकपुर स्टेडियम बनाम पीटीसी खेला गया। सोनकपुर स्टेडियम की टीम ने 26 प्वाइंट बनाए। लकी ने सर्वाधिक 10, निखिल व अमित ने आठ-आठ प्वाइंट बनाए। पीटीसी की टीम 16 प्वाइंट ही बना सकी। इसमें कमल ने सात व अंकित ने चार प्वाइंट बनाए। निर्णायक रितेश कुमार, फिरोज खान, मोहित चौधरी, विजेंद्र पाल, अनमोल रहे।
टेबल टेनिस बालिका वर्ग में अंडर-11 में दिशिता गौतम प्रथम, आकृति द्वितीय रहीं। अंडर-13 में काव्या वर्मा प्रथम, कनिष्का कपूर द्वितीय रहीं। अंडर-15 में राधिका दिवाकर प्रथम, आरना गुप्ता द्वितीय रहीं। बालक वर्ग अंडर-13 में प्रिंस, अंडर-17 में मोहम्मद नोमान, अंडर-15 में मोहम्मद हसन, अंडर-19 में कार्तिकेय प्रथम स्थान पर रहे। निर्णायक योगेंद्र गौतम, पीके सक्सेना, सजल रहे। फुटबाल का फाइनल मैच सोनकपुर स्टेडियम बनाम न्यू स्टार क्लब खेला गया। न्यू स्टार क्लब ने 3-2 से यह मैच जीत लिया। न्यू स्टार क्लब की ओर से शादाब, सामिन, शुएब ने एक-एक गोल किया। सोनकपुर स्टेडियम की टीम से मौरिस व असान ने एक एक गोल किया। निर्णायक रामसिंह, नादिर रजा एवं अमन रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर ब्लाइंड पैरा नार्मल जूडो संस्था के सचिव मोहम्मद सुहैल, बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव एसके क्षेत्री, रवि कुमार, सचिन विश्नोई, मोहम्मद आसिफ सिद्दीकी, रुचि अग्रवाल, सीएल वर्मा, प्रदीप सक्सेना आदि मौजूद रहे। डॉ. प्रियंका मेडिकल टीम के साथ मौजूद रहीं।