फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   New soldiers will learn firing even at night

Moradabad News: रात में भी फायरिंग सीखेंगे नए सिपाही

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
New soldiers will learn firing even at night
मुरादाबाद। नए सिपाहियों को साइबर और फोरेंसिक में तो मजबूत किया ही जाएगा, साथ वह रात में भी फायरिंग सीखेंगे। इन्हें नक्सलवाद और आतंकवाद से भी निपटने के गुर सिखाए जाएंगे। मुरादाबाद पुलिस लाइन में सिपाहियों की ट्रेनिंग शुरू हो गई है। शुक्रवार की रात बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा ने पुलिस लाइन पहुंचकर निरीक्षण किया और ट्रेनिंग के लिए आए प्रशिक्षु सिपाहियों से उन्होंने बातचीत की। इस दाैरान उन्हें पुलिस विभाग में शामिल होने पर बधाई दी।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात एडीजी रमित शर्मा पुलिस लाइन आए। उनके साथ डीआईजी मुनिराज जी और एसएसपी सतपाल अंतिल मौजूद रहे। उन्होंने पहले पुलिस लाइन और आरटीसी का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस लाइन में प्रशिक्षु सिपाहियों को मैदान में बुलाया। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। साथ ही उन्होंने बताया कि यह आपके और आपके परिवार के लिए गर्व की बात है कि आप पुलिस विभाग का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह ट्रेनिंग आपको पूरी नौकरी काम आएगी। ट्रेनिंग में किसी तरह की लापरवाही न करें। इनके अलावा डीआईजी मुनिराज जी और एसएसपी सतपाल अंतिल ने भी अपने अनुभव प्रशिक्षु सिपाहियों के साथ बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed