फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   New revelations in Moradabad polytechnic student suicide case

पीयूष अपना ख्याल रखना: मैं जा रही हूं... दोस्त को वीडियो कॉल कर छात्रा ने कही ये बात, फिर दे दी जान

Wed, 17 May 2023 09:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 17 May 2023 09:40 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि छात्रा और दोस्त के बीच शादी के मामले को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने इस मामले में छात्रा के प्रेमी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
New revelations in Moradabad polytechnic student suicide case
छात्रा ज्योति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में दोस्त को वीडियो कॉल कर पॉलीटेक्निक की छात्रा ने हॉस्टल में फंदे से लटककर जान दी थी। दोस्त उसे फंदे से लटकता हुआ लाइव देख रहा था। छात्रा ने अंत में बोला कि पीयूष अपना ख्याल रखना मैं जा रही हूं। पुलिस का कहना है कि छात्रा और दोस्त के बीच शादी के मामले को लेकर विवाद हुआ था। सिविल लाइंस पुलिस ने इस मामले में छात्रा के प्रेमी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

संभल जिले के हयातनगर निवासी ज्योति (19) पुत्री रविंद्र सिंह राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज में मैकेनिकल द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। शनिवार की रात दस बजे उसका शव दूसरी मंजिल पर एक खाली कमरे में मिला। उसका शव पंखे से लटका था। पुलिस ने छात्रा की मां मिथिलेश की तहरीर के आधार पर पाॅलीटेक्निक काॅलेज के अध्यापक आरिफ और छात्र प्रवीण के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। आरोप था कि अध्यापक और छात्र ने प्रताड़ित करने के बाद छात्रा को मारकर लटका दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुलिस को पता चला कि छात्रा ने आत्महत्या की है। उसे मारकर लटकाया नहीं गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि छात्रा की लाइनपार निवासी पीयूष गोले से दोस्ती थी। दोनों एक ही क्लास में मैकेनिकल द्वितीय वर्ष में पढ़ते थे। पीयूष ने बताया कि वह ज्योति को काफी पसंद करता था। उससे शादी करना चाहता था, लेकिन छात्रा के माता पिता कहीं और उसकी शादी करना चाहते थे। घटना से पहले दिन छात्रा के अभिभावक उससे शादी की बात करने के लिए आए थे। इस मामले की जानकारी मिलने पर पीयूष गुस्सा गया। उसने कई बार ज्योति के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा था, लेकिन ज्योति परिवार वालों का हवाला देते हुए शादी की बात से इनकार कर देती थी। विवाद से छात्रा काफी क्षुब्ध हो गई थी।

विज्ञापन

13 मई को दोनों की दोस्ती को एक वर्ष पूरे हुए थे
ज्योति और पीयूष की दोस्ती को 13 मई को एक वर्ष पूरे हुए थे। इस कारण दोनों के लिए शनिवार का दिन अहम था। विवाद होने पर पीयूष ज्योति को कसम दिलाता रहा कि वह कोई गलत कदम नहीं उठाएगी, लेकिन छात्रा ने प्रेमी को वीडियो कॉल किया। रिकार्डिंग में प्रेमी बोल रहा है कि यदि शादी करना हो तो बताओ, मेरे घरवाले कहीं और शादी करना चाहते थे। यह बात छात्रा ने अपने दिल पर ले ली। इसके बाद उसने लाइव खुदकुशी कर ली। मौत से पहले छात्रा ने कहा था कि पीयूष मैं जा रही हूं। अपना ख्याल रखना।

इसके बाद खट की आवाज हुई और मोबाइल छात्रा के हाथ से छूटकर फर्श पर गिर पड़ा। पुलिस ने वीडियो कॉल और दोनों की चैटिंग का हिस्सा अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी का भी मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है। इसके पहले भी छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली। पानी पीने के बाद दोबारा छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी।

एसपी सिटी और और सीओ अर्पित कपूर ने बताया पीयूष को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा 306 के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अभी अध्यापक को हत्या के आरोप से बरी नहीं किया गया है, लेकिन अध्यापक आरिफ और छात्र प्रवीण के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं।

छात्रा गुस्सैल किस्म की थी
पुलिस की पूछताछ के दौरान अन्य छात्राओं ने बताया कि ज्योति गुस्सैल स्वभाव की थी। इसके पहले भी उसने हाथ की नस काट ली थी और जान देने का प्रयास किया था लेकिन वह  सफलता नहीं मिल सकी।

आरोपी छात्र को संस्था से किया निलंबित
राजकीय पॉलीटेक्निक में छात्रा के आत्महत्या के मामले में आरोपी छात्र पियूष को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रधानाचार्य तजम्मुल अफजाल ने बताया कि आरोपी का नाम सामने आने पर उसे 15 मई को ही निलंबित कर दिया था। हालांकि संस्था ने इस निर्णय को तीन दिन तक छुपाए रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed