फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   New revelation in girl s murder case accused had threatened only two hours ago

UP: ...तो बच सकती थी प्रीति की जान! हत्या से दो घंटे पहले परिजन अगर उठा लेते सही कदम तो बच जाती दो जिंदगियां

Fri, 19 Jul 2024 04:50 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा/मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा/मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 19 Jul 2024 04:50 PM IST
सार

आरोपी युवक लड़की से एकतरफा प्यार करता था। जबकि लड़की इसके लिए सहमत नहीं थी। पुलिस के मुताबिक लड़की की मंगनी होने से नाराज होकर उसने उसकी हत्या कर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
New revelation in girl s murder case accused had threatened only two hours ago
गोली लगने से दोनों की गई जान - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रीति की हत्या करने से दो घंटे पहले ही आयुष उर्फ चाहत तमंचा दिखाकर धमकी देकर गया था। इस दौरान प्रीति अपने खेत पर थी। ये बात प्रीति ने अपने परिजनों से बताई थी। लेकिन, इसका अंदाजा किसी को नहीं था कि आयुष घटना को अंजाम दे देगा। देर रात परिजनों ने पुलिस घटना की तहरीर दे दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक प्रीति और आयुष उर्फ चाहत के गांव के बीच की दूरी तीन किलोमीटर है। प्रीति और आयुष एक दूसरे को अच्छी तरह जानते थे। आयुष उर्फ चाहत प्रीति से शादी करने के लिए दबाव बनाता था लेकिन, वह तैयार नहीं थी। परिजनों ने भी प्रीति की सहमति के बाद ही बिजनौर के रहने वाले युवक के साथ 12 जुलाई को मंगनी की थी। लड़के पक्ष ने भी गोद भराई की रस्म अदायगी पूरी कर ली थी। दोनों परिवारों के बीच नवंबर माह के बाद शादी करने की योजना थी।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, गुरुवार की शाम करीब चार बजे प्रीति पशुओं को चारा लेने के लिए खेत पर गई थी। इस दौरान आयुष उर्फ चाहत शादी नहीं करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर गया था। घर पहुंचने के बाद ये बात प्रीति ने अपने परिजनों को बताई थी। जिसके बाद परिजनों ने प्रीति से आयुष उर्फ चाहत के साथ शादी करने के बारे में पूछा था, लेकिन उसने इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, इससे पहले परिजन कुछ समझ पाते करीब छह बजे आयुष उर्फ चाहत ने प्रीति की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रीति गांव के करीब 300 मीटर दूर घटनास्थल पर कैसे पहुंची, परिजन भी इससे अनजान है। चर्चा है कि आयुष उर्फ चाहत एकतरफा प्यार करता था। जबकि प्रीति इसके लिए सहमत नहीं थी। पुलिस के मुताबिक प्रीति की मंगनी होने से नाराज होकर आयुष उर्फ चाहत ने उसकी हत्या की और बाद में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि घटना में परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके पूरे मामले की जांच की जाएगी।

यह है मामला

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के शाहिदपुर उर्फ सादपुर गांव में पॉलिटेक्निक के छात्र ने प्रीति (20) की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद कांठ थाना क्षेत्र के गांव पैगंबरपुर निवासी पॉलिटेक्निक के छात्र आयुष उर्फ चाहत (20) ने घर पहुंचकर खुद को भी गोली से उड़ा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। युवती के शव को अमरोहा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि छात्र के शव को कांठ पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी जांच कर रही है।विज्ञापन

मृतका प्रीति अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के शाहिदपुर उर्फ सादपुर गांव के रहने वाले किसान रूप सिंह की बेटी थी। चार भाई बहनों में दूसरे नंबर की प्रीति ने बीए करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। वहीं कांठ थानाक्षेत्र के पैगंबरपुर निवासी आयुष उर्फ चाहत तेजपाल सिंह का बेटा था। आयुष मुरादाबाद के एक कॉलेज से पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस के मुताबिक प्रीति के परिजनों ने उसका रिश्ता दूसरी बिजनौर जनपद के एक गांव में कर दिया था। जबकि, आयुष प्रीति से जबरन शादी करना चाहता था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed