फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Nephew of former Congress district president raped a girl, case registered

Moradabad News: कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के भतीजे ने युवती से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Nephew of former Congress district president raped a girl, case registered
मुरादाबाद। कटघर थाने में एक युवती ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद के भतीजे इमरान के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने असलम खुर्शीद और उनके भाई को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी बनाया है।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने केस दर्ज कराते हुए बताया कि तीन साल पहले नागफनी के झब्बू का नाला निवासी इमरान से उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी थी। आठ फरवरी 2023 को आरोपी उसे अपने घर ले गया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता कहना है कि गर्भवती होने पर उसे दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। उसने शादी के लिए कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगा।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी उसे अपने दोस्त के घर ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक माह पहले आरोपी इमरान उसे आजाद नगर में अपने दोस्त के घर ले गया। उस वक्त आरोपी के दोस्त के परिजन बाहर गए थे। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना लिया। आरोपी ने धमकी दी कि अगर वह कहीं शिकायत करेगी तो वीडियो वायरल कर दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि उसने आरोपी के परिजनों से शिकायत की तो इमरान के पिता इस्लाम और ताऊ असलम खुर्शीद ने भी उसे जान से मारने की धमकी दी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी इमरान, उसके पिता इस्लाम और ताऊ असलम खुर्शीद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

00
लड़की और मेरे भतीजे के बीच दोस्ती थी। लड़की पहले भी झूठी शिकायत कर एक लाख रुपये वसूल चुकी है। फिर से दो लाख रुपये की मांग की गई थी। इस मामले की शिकायत डीआईजी से की गई थी। जिसकी जांच सीओ कोतवाली कर रही हैं। भनक लगते ही युवती ने झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया है। - असलम खुर्शीद, कांग्रेस नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed