फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Truck collides with bike Gulad Tiraha in Kundarki, nephew dies on spot, maternal uncle injured

Moradabad: कुंदरकी में गुलड़ तिराहे पर ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, भांजे की मौके पर ही मौत, मामा घायल

Sun, 05 Nov 2023 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 05 Nov 2023 02:02 AM IST
सार

कोतवाल शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने घायल को लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है। हादसे में जान गंवाने वाले अजय की एक साल पहले ही शादी हुई है। आरोपी ट्रक चालक का पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Moradabad: Truck collides with bike Gulad Tiraha in Kundarki, nephew dies on spot, maternal uncle injured
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंदरकी के गुलड़ तिराहे के पास शनिवार शाम ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार अजय की मौत हो गई, जबकि उसके मामा राजा गंभीर रूप से घायल हो गए। अजय सोकनपुर थाना क्षेत्र के भूड़ावास निवासी था। अजय मुरादाबाद में ही कार एजेंसी में काम करता था।

विज्ञापन


कटघर के गोविंदनगर निवासी राजा पर बदायूं अदालत में मुकदमा विचाराधीन है। शनिवार को राजा तारीख पर बदायूं गया था। वह अपने भांजे को भी साथ ले गया था। वहां से राजा और अजय बाइक से मुरादाबाद लौट रहे थे। जब दोनों कुंदरकी नगर में गुलड़ तिराहे के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगने से अजय ट्रक की साइड में गिर गया और उसके सिर पर से ट्रक का पहिया निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा राजा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी चालक ट्रक तेजी से ट्रक दौड़ा कर फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अजय की एक साल पहले ही हुई है शादी

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अजय की एक साल पहले शादी हुई थी। बताते है कि पहले से उसकी पत्नी को समय से पहले की डिलीवरी हुई थी। हालांकि बच्चे की मौत हो गई थी। इसको लेकर पहले से ही पत्नी गम से बेहाल है। वहीं अब हादसे में अजय की मौत हो गई, जिसको लेकर उसकी पत्नी कोमल पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मृतक अजय का एक छो़टा भाई मोनू है, जो गांव में रहता है।

राजा बोला, मैंने चलाने के लिए मांगी थी बाइक

सड़क हादसे में घायल राजा ने बताया कि उसने से अजय से कहा था कि अब मैं बाइक चलाता हूं। तब अजय ने बाइक नहीं दी और खुद ही चलाता रहा है। रोते हुए राजा ने कहा कि अचानक हादसा हुआ और अजय ट्रक की ओर गिरा, जबकि वह दूसरी साइड में गिरा गया था। हादसे के बारे में जानकारी देते हुए ही घायल राजा बेहोश हो गया, जिसको बाद जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed