{"_id":"61d74d1ad6171f13003189c9","slug":"nepal-s-youth-and-his-companion-arrested-for-bike-theft-city-news-mbd415229956","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरी में नेपाल का युवक और उसकी साथी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चोरी में नेपाल का युवक और उसकी साथी गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। गलशहीद थाने की पुलिस ने नेपाल निवासी युवक और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिजनौर से बाइक चोरी कर बहराइच भाग रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गुरुवार दोपहर उन्हें कोर्ट में केश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
गलशहीद थाना प्रभारी लोकेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार रात पुलिस टीम रोडवेज पुलिस चौकी के सामने वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक आती दिखाई दी। जिस पर दो युवक सवार थे। पुलिस कर्मियों ने बाइक रुकवा ली और युवकों से बाइक के कागजात दिखाने का कहा, लेकिन दोनों युवक एक दूसरे की सूरज देखने लगे। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद आरोपियों युवकों ने बताया कि दो दिन पहले उन्होंने बिजनौर जनपद के नूरपुर थानाक्षेत्र से बाइक चोरी की थी। आरोपियों ने अपने नाम आजाद उर्फ मारुक बताया। वह मूलरूप से नेपाल के बांका निवासी है और वर्तमान में बहराइच जनपद के नानपारा थानाक्षेत्र के निवासी माधी में रहता है।
जबकि दूसरे आरोपी ने अपना नाम असलम उर्फ राजू बताया। वह बहराइच के नानापरा थानाक्षेत्र के फूलवरिया निवासी है। दोनों आरोपी दोस्त हैं। बाइक चोरी करने के बाद वह बहराइच लौट रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बिजनौर पुलिस के जरिये बाइक स्वामी को सूचना भिजवा दी गई है।