फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   NCC cadets learned one shot, one kill in weapons training

हथियार प्रशिक्षण में एनसीसी कैडेट्स ने सीखा वन शॉट, वन किल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets learned one shot, one kill in weapons training
एनसीसी कैंप में 22 राइफल से शूटिंग का प्रशिक्षण लेते कैडेट्स। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। 24वीं यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा मंगूपुरा स्थित कृष्णा बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित सीएटीसी-91 कैंप में कैडेट्स को हथियारों का प्रशिक्षण दिया गया। वन शॉट, वन किल (एक गोली, एक दुश्मन) के आदर्श वाक्य के साथ कैडेट्स ने हथियार चलाना सीखा। इस प्रशिक्षण में कैडेट्स को हथियार खोलना और जोड़ना, हथियार की साफ-सफाई, मैगजीन भरना, सही सिस्त लेते हुए निशाना लगाना, ट्रिगर ऑपरेशन आदि की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जेसीओ ने कैडेट्स को बताया कि हथियार पर मजबूत पकड़, दुरुस्त सिस्त और सही ट्रिगर आपरेशन ही मूल मंत्र है। सही निशाना लगाने के लिए राइफल की फोरसाइट निप और टारगेट के बीच एक सीधी रेखा नजर आनी चाहिए। इसके लिए बहुत धैर्य की आवश्यकता होती है। लेफ्टिनेंट डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि कैंप कमांडेंट कर्नल विजय सिंह के निर्देशन में कैंप सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

कैंप में ड्रिल, वेपन ड्रिल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्वार्टर गार्ड और फ्लैग एरिया कांप्टीशन में विभिन्न जनपदों से आए कैडेट्स बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। यह कैंप आठ अक्तूबर तक चलेगा। कैप्टन मुनीश शर्मा, ओम प्रकाश सिंह, लेफ्टिनेंट संतोष सिंह, लेफ्टिनेंट रत्नेश जायसवाल, लेफ्टिनेंट शशांक शर्मा, फर्स्ट ऑफिसर एन के माथुर, लेफ्टिनेंट छत्रपाल सिंह, सूबेदार मेजर सुरेंद्र सिंह, सूबेदार सुनील कुमार सहित जेसीओ और एनसीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed