फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Nawazudding Siddiqui gets legal notice for divorce from wife Aaliya Siddiqui

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को पत्नी आलिया ने भिजवाया तलाक का नोटिस, वकील ने बताया- गंभीर हैं आरोप

Mon, 18 May 2020 03:23 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 18 May 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
Nawazudding Siddiqui gets legal notice for divorce from wife Aaliya Siddiqui
नवाजुद्दीन सिद्दीकी

मुरादाबाद के अधिवक्ता अभय सहाय के माध्यम से बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को पत्नी आलिया सिद्दीकी ने तलाक का नोटिस भिजवाया है। अधिवक्ता अभय सहाय ने बताया कि लॉकडाउन के कारण उनको रजिस्ट्री आदि के माध्यम से नोटिस नहीं भेजा जा सका। 

विज्ञापन


अधिवक्ता ने बताया कि आलिया ने उनपर जो आरोप लगाए हैं वो वाकई बेहद गंभीर हैं। ऐसे में ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए नवाजुद्दीन को कानूनी नोटिस भिजवाया गया है। गौरतलब है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुजफ्फरनगर के कस्बा बुढ़ाना के रहने वाले हैं और सिनेमा जगत में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों ही वह मुजफ्फरनगर स्थित अपने घर आए थे। लॉकडाउन के दौरान यात्रा कर जब वह अपने घर पहुंचे तो उनके और परिवारवालों के सैंपल लिए गए थे। हालांकि जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बावजूद सभी को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed