फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   nawab property issue

नवाब संपत्ति बंटवारे की सुनवाई 30 को होगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
nawab property issue
रामपुर। रामपुर रियासत के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां की करीब 2600 करोड़ रुपये की संपत्ति के बंटवारे की प्रक्रिया में शुक्रवार को कोर्ट में तारीख थी। जिसमें दो पक्षकारों की ओर से टंकी ध्वस्तीकरण को लेकर दाखिल आपत्ति पर बहस पूरी हो गई है। अब इस मामले में 30 नवंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

नवाब संपत्ति के बंटवारे की प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जिला जज की कोर्ट में चल रही है। बंटवारा शिया शरीयत के अनुसार किया जाना है। इसको लेकर कोर्ट ने सभी पक्षकारों के मध्य प्रस्तावित विभाजन योजना पेश कर दी थी। इस पर सभी पक्षकारों ने आपत्ति दाखिल की थी। इन आपत्तियों पर बहस हो चुकी है। इसके बाद कुछ दिनों पूर्व रियासतकालीन एक पानी की टंकी के ध्वस्तीकरण को लेकर दो पक्षकारों ने आपत्ति दाखिल की थी। इस आपत्ति पर बहस पूरी हो चुकी है। दो पक्षों के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि मामले में कोर्ट ने अगली तारीख 30 नवंबर तय की है। जिसमें आपत्ति पर फैसला आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed