फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Navodaya Vidyalaya class 6 entrance exam today

Moradabad News: नवोदय विद्यालय में कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा आज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Navodaya Vidyalaya class 6 entrance exam today
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय कालेवाला में शैक्षिक सत्र 2024-25 मेें कक्षा छह में दाखिले के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा होगी। नवोदय विद्यालय में कक्षा छह की 80 सीटों पर दाखिले के लिए 2213 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।



नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार गौड़ ने बताया कि परीक्षा को सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा के लिए जिले भर में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ठाकुरद्वारा क्षेत्र में नगर में सनातन धर्म हिंदू इंटर कॉलेज व डिलारी ब्लॉक में किसान इंटर कॉलेज जहांगीरपुर में प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। सभी केंद्रों पर जवाहर विद्यालय के शिक्षक आब्जर्वर के रूप में तैनात रहेंगे। परीक्षा सुबह 11:30 बजे से 1:30 बजे तक चलेगी, लेकिन परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले 10:30 बजे तक पहुंचना होगा।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी पर्यवेक्षक के रूप में रहेंगे, जबकि प्राचार्य पूरे जनपद के पर्यवेक्षक ऑब्जर्वर रहेंगे। परीक्षा देने वाले 24 बच्चों पर केंद्र का एक शिक्षक कक्ष निरीक्षक रहेगा। इसकी नियुक्ति संबंधित परीक्षा केंद्र के प्रभारी करेंगे। प्रश्न पत्र बैंक के माध्यम से शनिवार को विद्यालय को मिलेंगे। इसके बाद नवोदय के शिक्षक (ऑब्जर्वर) प्रश्नपत्रों को लेकर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन कॉलेजों में बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र

सनातन धर्म हिंदू इंटर कॉलेज ठाकुरद्वारा, किसान इंटर कॉलेज जहांगीरपुर डिलारी, दयानंद इंटर कॉलेज कांठ, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज मुरादाबाद, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मुरादाबाद, पारकर इंटर कॉलेज मुरादाबाद, जेएलएम इंटर कॉलेज कुंदरकी, शंकर सहाय इंटर कॉलेज बिलारी, राम रतन इंटर कॉलेज बिलारी।

दिलीप कुमार मिश्रा

दिलीप कुमार मिश्रा

दिलीप कुमार मिश्रा

दिलीप कुमार मिश्रा

दिलीप कुमार मिश्रा

दिलीप कुमार मिश्रा

दिलीप कुमार मिश्रा

दिलीप कुमार मिश्रा

दिलीप कुमार मिश्रा

दिलीप कुमार मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed