फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Navneet's life was saved by living in Nanihal

ननिहाल में रहने से बच गई नवनीत की जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:09 AM IST
सार

ननिहाल में रहने से बच गई नवनीत की जानगजरौला (अमरोहा)।पति की मौत के बाद मिथलेश ने बेटे की जान को खतरा बताया था।मृतका मिथलेश के मायके वालों का आरोप है कि पवन के साथ भी उसके भाई और पिता आए दिन मारपीट करते थे।

विज्ञापन
Navneet's life was saved by living in Nanihal

विस्तार

ननिहाल में रहने से बच गई नवनीत की जान
विज्ञापन

गजरौला (अमरोहा)। कांकाठेर में सिर कुचल कर मां-बेटी की हत्या की खबर से हर कोई सन्न रह गया। पति की मौत के बाद मिथलेश ने बेटे की जान को खतरा बताया था। इसी आशंका के चलते सात साल पहले उसने बेटे नवनीत को अपने मायके भेज दिया था। ग्रामीणों ने कहा कि नवनीत की ननिहाल में रहने से जान बच गई।
रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी नानक सिंह के चार बेटों में सबसे छोटे पवन की शादी 2008 में मिथलेश संग की गई। 2013 में पवन की बीमारी से मौत हो गई। मृतका मिथलेश के मायके वालों का आरोप है कि पवन के साथ भी उसके भाई और पिता आए दिन मारपीट करते थे। मौत से पहले भी भाइयों और पिता ने जमकर पिटाई की थी। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और वह बीमार रहने लगा था। काफी इलाज करने के बाद भी पवन ठीक नहीं हुआ था। पिटाई से ही उसकी मौत हुई। पवन की मौत के बाद मिथलेश और उसके मायके वालों को नवनीत की जान को खतरा लगने लगा। इसी आशंका के चलते सात साल पहले उसे नाना और मामा बांहपुर ले गए। उसका वहीं पालन पोषण हो रहा। मां-बेटी की हत्या हो जाने पर भीड़ में शामिल लोगों ने कहा कि मां के साथ यदि नवनीत होता तो उसकी भी हत्या हो सकती थी। उसकी जान इसलिए बच गई वह अपनी ननिहाल में रहता था।
विज्ञापन

सात महीने पहले जेठ ने तोड़ दिया था मिथलेश का हाथ
गजरौला। नानक सिंह के बेटे शेर सिंह व श्याम अलग-अलग रहते हैं जबकि नानक सिंह और उनकी पत्नी अपने दिव्यांग बेटे कमल सिंह के साथ रहते हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि नानक सिंह और उसके तीनों बेटे कमल सिंह, शेर सिंह और श्याम सिंह आपस में अच्छे संबंध रखते हैं जबकि मिथलेश से सभी दूरी बनाकर रखते थे। उससे लड़ते झगड़ते थे। सात महीने पहले जेठ शेर सिंह से मिथलेश का विवाद हो गया था। तब उसने मिथलेश के साथ मारपीट कर उसका हाथ तोड़ दिया था। गांव में बैठी रिश्तेदारों और संबंधियों की पंचायत ने मामला रफा दफा कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed