Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   National level farmers' movement will start in May

Moradabad News: मई में शुरू होगा राष्ट्रीय स्तर का किसान आंदोलन

Fri, 10 Apr 2026 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 10 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
National level farmers' movement will start in May
बिलारी। नगर में सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय सभागार में बृहस्पतिवार दोपहर भारतीय किसान यूनियन टिकैत की तहसील स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक बुलाई गई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। तय हुआ कि मई माह में तहसील क्षेत्र में भाकियू की ओर से विशाल किसान महापंचायत का आयोजन होगा। इस महापंचायत से ही राष्ट्रीय स्तर के किसान आंदोलन की शुरुआत होगी।
विज्ञापन




बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाकियू टिकैत के पउप्र अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि मुरादाबाद जिले के किसान अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर परेशान हैं। अधिकारी किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। पुलिस की कार्य प्रणाली पर लगातार सवालिया निशान उठ रहे हैं। जिले की कई चीनी मिलें गन्ना मूल्य भुगतान में देरी कर रही हैं। इन स्मार्ट विद्युत मीटरों की वजह से गरीब उपभोक्ता आर्थिक शोषण के शिकार हो रहे हैं। बेमौसम बारिश होने से किसानों की गेहूं की फसल खराब हो गई है जिसका मुआवजा मिलने के लिए कोई सर्वे नहीं कराया गया है। किसानों को कृषक कल्याण संबंधी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


भाकियू टिकैत के पउप्र अध्यक्ष ने कहा कि भाकियू के राष्ट्रीय नेतृत्व से वार्ता हो जाने के बाद अब यह निर्णय लिया गया है कि आगामी मई माह में बिलारी तहसील के कुंदरकी के इलाके में भाकियू टिकैत की विशाल किसान मजदूर महापंचायत होगी। इस महापंचायत में सभी किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने घरों से राशन लेकर आएंगे। महापंचायत में ही बेमियादी आंदोलन शुरू करने का ऐलान कर दिया जाएगा। यह आंदोलन उसी तरह का होगा जैसा पांच साल पहले विभिन्न किसान संगठनों द्वारा दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर और अन्य बॉर्डर पर किया गया था। प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जब तक किसानों की सभी मांगें सम्मान के साथ पूरी नहीं होंगी तब तक आगामी आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता भाकियू टिकैत के मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष चौधरी मनोज कुमार और संचालन बिलारी तहसील अध्यक्ष रणवीर सिंह यादव ने किया। बैठक में भाकियू के पउप्र उपाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता देशराज सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष भानू सिंह यादव, बिलारी ब्लॉक अध्यक्ष हाजी माजिद अंसारी, कुंदरकी ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, डॉ.अनीस अहमद, राजू चौहान, गुफरान पाशा, अमित चौधरी, राजेश मौर्य, रईस अहमद आदि भाकियू पदाधिकारियों ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed