{"_id":"69f51035c43927f4370f123a","slug":"namu-organised-a-meeting-on-labour-day-demanding-rights-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-891195-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मजदूर दिवस पर नरमू ने की सभा, अधिकारों के लिए भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मजदूर दिवस पर नरमू ने की सभा, अधिकारों के लिए भरी हुंकार
विज्ञापन
मुरादाबाद। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन (नरमू) मुरादाबाद मंडल की पांचों शाखाओं ने स्टेशन स्थित लोको गार्ड लॉबी के सामने सभा आयोजित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारियों और युवाओं ने भाग लिया और मजदूर एकता का प्रदर्शन किया। सभा की अध्यक्षता संगठन के मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा ने की।
संचालन सहायक मंडल सचिव सुहैल खालिद ने किया। शुरुआत में लोको शाखा के शाखा मंत्री मनोज शर्मा ने जोशीले नारों के साथ कर्मचारियों में उत्साह भरा और अधिकारों के हनन के खिलाफ आवाज बुलंद की। उन्होंने चालकों से 8-9 घंटे से अधिक ड्यूटी के बाद गाड़ी न चलाने का आह्वान किया। स्टेशन शाखा के सदस्य शुभम सुंदरियाल ने एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि आपसी फूट मजदूरों की सबसे बड़ी कमजोरी है।
सहायक मंडल मंत्री दीपक यादव ने मजदूर आंदोलन के इतिहास को याद करते हुए शिकागो के शहीदों से प्रेरणा लेने की बात कही। वक्ताओं ने निजीकरण के विरोध, बेहतर वेतन, भत्तों और कार्य परिस्थितियों में सुधार की मांग उठाई। उन्होंने आठवें वेतन आयोग में कर्मचारियों के हितों की मजबूती से पैरवी करने का संकल्प दोहराया। अंत में शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। सभा में विजयंत शर्मा, मोहित गुप्ता, रजनीश चौबे, खेमपाल सिंह और आईवन एडिशन शामिल रहे।