फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   namazwadi party rule in up says Sadhvi Prachi

यूपी में ‘नमाजवादी’ पार्टी की हुकूमत: साध्वी प्राची

Fri, 10 Jun 2016 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 10 Jun 2016 11:01 AM IST
विज्ञापन
namazwadi party rule in up says Sadhvi Prachi
साध्वी प्राची
साध्वी शक्ति परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी प्राची के विवादित बोल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। साध्वी ने गुरुवार को मुरादाबाद में कहा कि समाजवादी पार्टी अब पूरी तरह नमाजवादी पार्टी बन चुकी है और प्रदेश में इस वक्त ‘नमाजवादी’ पार्टी की हुकूमत चल रही है। जिसमें हिंदू समाज की बहू बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। साध्वी यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने कहा कि देश कांग्रेस मुक्त हो चुका है अब मुस्लिम मुक्त होने की बारी है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद का सबसे बेहतर उम्मीदवार बताया। 
विज्ञापन


लखनऊ जाते वक्त मुरादाबाद में रुकीं साध्वी प्राची ने गुरुवार देर रात ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि जो लोग आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं और भारत माता की जय बोलना जिन्हें मंजूर नहीं हैं, उन्हें देश में रहने का कोई हक नहीं है। साध्वी ने कहा कि वह सभी धर्मों की इज्जत करती हैं लेकिन देश से गद्दारी करने वालों का वह क्या कोई भी देशभक्त बर्दाश्त नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आचरण से पूरी तरह नमाजवादी पार्टी बन चुकी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यूपी के सीएम नहीं बल्कि एक वर्ग विशेष के सीएम बनकर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में हिम्मत है तो मथुरा कांड की सीबीआई जांच की सिफारिश करके दिखाए। भाजपा के सीएम उम्मीदवार के सवाल पर साध्वी ने कहा कि दिल्ली में मोदी और यूपी में योगी। बोलीं, प्रदेश में भय और अराजकता का माहौल है जिसे सिर्फ योगी आदित्यनाथ जैसा सीएम ही दुरुस्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed