फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Naked body of a young man found lying in the field behind the liquor shop

शराब की दुकान के पीछे खेत में पड़ा मिला युवक का नग्न शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Naked body of a young man found lying in the field behind the liquor shop
डिडौली कोतवाली क्षेत्र में शराब की दुकान के पीछे खेत में युवक का निर्वस्त्र शव पड़ा मिला। उसके चेहरे और टांगों पर चोटों के निशानों से हत्या की आशंका जताई है। काफी मशक्कत के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया है। हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक डिडौली कोतवाली क्षेत्र के चौधरपुर गांव से बाहर शराब की दुकान के पीछे यूसुफ अली का खेत है। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे सेल्समैन विपिन कुमार दुकान के पीछे लघुशंका करने गया था। तभी उसने खेत में एक युवक का निर्वस्त्र शव पड़ा देखा। जिससे देखकर उसके होश उड़ गए। उसने जानकारी पुलिस को दी। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील मलिक फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों से शव के बारे में पूछताछ की लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। उसके सिर और पैरों पर चोटों के निशान हैं। चोटों के निशान होने पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। शिनाख्त नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस का मानना है कि हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया है। थानाध्यक्ष के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही युवक की हत्या को लेकर कुछ स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed