फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   nai maiyar ko ghar tak chodkar aayegi police

नये मेयर और अध्यक्ष को घर तक छोड़कर आएगी पुलिस

Fri, 01 Dec 2017 01:12 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Dec 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
nai maiyar ko ghar tak chodkar aayegi police
निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
 मतगणना की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सिविल पुलिस के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स को भी तैनात किया गया है। चौधरी चरण सिंह चौक से मंडी समिति की ओर कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। जबकि मंडी समिति के मुख्य गेट पर ही भीड़ को रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन


मतगणना समाप्त होने के बाद नये मेयर और नगर पंचायतों के अध्यक्षों को पुलिस सुरक्षा में उनके घर तक छोड़ा जाएगा। जबकि जीत के बाद हर्ष फायरिंग करने वालोें पर भी पुलिस की पैनी नजर रखेगी।
विज्ञापन


निकाय चुनाव के अंतिम चरण 29 नवंबर को मुरादाबाद में मतदान हुआ था। नगर निगम, भोजपुर, पाकबड़ा और अगवानपुर नगर पंचायत की ईवीएम मंडी समिति में रख दी गई थी। शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। लेकिन पुलिस प्रशासन ने एक दिन पहले ही मतगणना की तैयारियां पूर्ण कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि चौधरी चरण सिंह चौक पर सभी वाहनों को रोक दिया जाएगा। यहां से केवल मतगणना में लगे कर्मचारी और अधिकारियों के वाहन ही अंदर जाने दिए जाएंगे। मंडी गेट पर भीड़ क र को रोक दिया जाएगा। यहां से उन ही लोगों को एंट्री दी जाएगी।


जिनके प्रशासन द्वारा पास जारी किए गए हैं। मतगणना में पैरा मिलिट्री कंपनी की दो कंपनियां और शहर के सभी थानों के अध्यक्ष व सीओ को मंडी समिति में ड्यूटी में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed