फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Nagpur ADRM's wife assaulted in Rajdhani Express

राजधानी एक्सप्रेस में नागपुर एडीआरएम की पत्नी से मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Nagpur ADRM's wife assaulted in Rajdhani Express
मुरादाबाद। डिब्रुगढ़ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार को मामूली विवाद में दो महिला यात्रियों ने एडीआरएम नागपुर की पत्नी से मारपीट की। इस मामले की एडीआरएम नागपुर की पत्नी ने नई दिल्ली जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नई दिल्ली जीआरपी ने दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार की सुबह 10.15 बजे मुरादाबाद स्टेशन की है। डिब्रुगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (20503) के बी-12 कोच में सीट नंबर 57 और 60 पर अलीपुरद्वार जंक्शन से दो महिलाएं सरला तवांग और निर्मला बर्मन नई दिल्ली के लिए बैठी थीं। वहीं, एडीआरएम नागपुर की पत्नी मणिबाला सिंह का बरेली से उसी कोच में सीट संख्या 59 आरक्षित थी। तीनों की सीटें एक ही क्रम में थीं। एडीआरएम की पत्नी की आरक्षित सीट पर सामान रखा था।
विज्ञापन

उन्होंने सामान हटाने के लिए दोनों महिला यात्रियों से अपील की। इसी बात को लेकर दोनों महिलाएं उनसे बहस करने लगीं। आरोप है कि उक्त महिलाओं में से एक ने एडीआरएम की पत्नी को चांटा जड़ दिया। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ ट्रेन में पहुंचे, लेकिन ट्रेन के चलने के कारण ज्यादा बात नहीं हो सकी। वहीं, एडीआरएम की पत्नी ने मुरादाबाद में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। पीड़ित महिला ने नई दिल्ली स्टेशन पर जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन में सीट पर सामान रखने को लेकर महिलाओं के बीच सामान्य विवाद था। ये संयोग की बात है कि एक महिला रेल अधिकारी की पत्नी निकलीं। जीआरपी और आरपीएफ ने मामले को अटेंड किया था। किसी भी महिला की ओर से मंडल में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
- सुधीर सिंह, सीनियर डीसीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed