फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   nager nigam

घर के आगे कूड़ा फेंकने पर लगेगा 500 रुपये जुर्माना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
nager nigam
मुरादाबाद। स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत घर के आगे कूड़ा फेंकने वालों पर 500 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। बुधवार को नगर आयुक्त संजय चौहान ने निर्देश जारी किए हैं। प्रतिबंधित पॉलिथीन पर सख्ती करते हुए बड़ी इकाईयों के साथ छोटी दुकान, खोखा और पटरी दुकानदारों की निगरानी भी की जाएगी। पॉलिथीन का इस्तेमाल करते मिलने पर 20 से 25 हजार रुपये तक जुर्माना चुकाना पड़ेगा। जुर्माना लगाने के लिए कर निरीक्षकों को बिल बुक जारी कर दी गई हैं।
विज्ञापन

घर में इकट्ठा होने वाले कूड़े को डस्टबिन में रखना होगा। डोर टू डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था के तहत कर्मचारियों को कूड़ा देना होगा। अगर आपके वार्ड में कर्मचारी नहीं पहुंच रहे हैं तो इकट्ठा कूड़े को नगर निगम के डस्टबिन में ही फेंकना होगा। अगर सड़क पर या खाली प्लांट पर कूड़ा फेंका गया तो नगर निगम जुर्माना की व्यवस्था के तहत लोगों के घर नोटिस भेजेगा। इसमें प्लाट मालिक को भी सुनिश्चित करना होगा कि उसके प्लाट में कूड़ा न फेंका जाए। चाह दीवारी करके प्लांट पर कूड़ा डलना बंद करना होगा। मौजूद समय में पॉश कॉलोनी से लेकर पुराने मोहल्लों में यहां-वहां कूड़ा फैला नजर आता है।
विज्ञापन

आने वाले वक्त में सीसी कैमरों से होगी निगरानी
नगर निगम आने वाले वक्त में सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी कूड़ा फेंकने वालों की निगरानी करेगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में 400 सीसीटीवी कैमरा शहरभर में लगाए जाने हैं। कूड़ा फेंकते हुए आपकी तस्वीर को नगर निगम घर भेजेगा। साथ में जुर्माना की नोटिस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed