फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   nagar panchayat workers and police fights in moradabad

मुरादाबादः पाकबड़ा में नगर पंचायत कर्मचारी और पुलिसकर्मियों के बीच संघर्ष

Mon, 30 Nov 2020 02:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 30 Nov 2020 02:56 AM IST
विज्ञापन
nagar panchayat workers and police fights in moradabad
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला

रविवार देर रात रैन बसेरा चेक करने गये पुलिसकर्मियों और नगर पंचायत कर्मियों के बीच संघर्ष हो गया। कर्मचारियों का आरोप है कि रैन बसेरे में सो रहे सफाई कर्मी को पुलिसकर्मी ने जूते की ठोकर मारकर जगाया। इसी पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। देर रात पुलिस इस मामले में पुलिस ने दबिश शुरू की तो फिर से हंगामा शुरू हो गया था।

विज्ञापन


रविवार देर रात करीब ग्यारह बजे पीआरवी 262 नगर पंचायत कार्यालय पर रैन बसेरा चेक करने पहुंची। कार्यालय का गेट खुला हुआ था तो पुलिस कर्मी सीधे रैन बसेरे में पहुंच गये। यहां पर नगर पंचायत का कर्मचारी मनोज कुमार वाल्मीकि सो रहा था। उसने आरोप लगाया की पुलिस कर्मी ने उसे जूते की ठोकर मारकर उठाया। उसने इसका विरोध किया तो उसके मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद यहीं कार्यालय में रहने वाली उसकी बहन सुरेखा आ गई।
विज्ञापन


आरोप है कि उसके साथ भी मारपीट और अभद्रता कर दी। उसने शोर मचा दिया और आसपास के बहुत से लोग वहां पर आ गये। इसके बाद हंगामा बढ़ गया। मौके पर चेयरमैन पुत्र भाजपा नेता रिंकू गोस्वामी भी पहुंच गए। पुलिसकर्मियों और लोगों के बीच भी मारपीट होनी शुरू हो गई। मौके पर भारी पुलिस बल भेजा गया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी ने मौके पर पहुंच कर किसी तरह से मामले को शांत किया और दोनों पक्षों को थाने पर ले गईं। उन्होंने बताया की मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने कोई अभद्रता नहीं की : पुलिसकर्मी
पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मी रोहताश कुमार ने बताया की वे सिटी कंट्रोल के निर्देश पर रैन बसेरा चेक करने आये थे। उन्होंने कोई अभद्रता नहीं की है लेकिन उसके साथ अभद्रता, मारपीट की गई है। वह मामले में कार्रवाई के लिए वह तहरीर दे रहे हैं।

जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया : पंचायत कर्मी
नगर पंचायत कर्मी सुरेखा ने आरोप लगाया कि उसके साथ पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया है। उसने और उसके भाई मनोज ने जब इसका विरोध किया दोनों को पीटा गया। वे इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मेरे साथ भी पुलिस ने मारपीट की : रिंकू
चेयरमैन पुत्र रिंकू गोस्वामी ने बताया की वह तो उधर से गुजर रहे थे। शोर शराबा सुनकर वह रुक गये। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और मारपीटकर दी है। नगर पंचायत कार्यालय की सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़ की गई है।


देर रात फिर हंगामा
रात को पुलिस ने कर्मचारियों के यहां दबिश देनी शुरू कर दी जिस पर फिर से हंगामा शुरू हो गया। रात को एक बार फिर से भारी पुलिस कॉल की गई थी।
शासन से रैन बसेराें की चेकिंग के निर्देश दिए गए थे जिसके क्रम में पुलिस वहां जांच करने गई थी। वहां लोगाें ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर दी। इससे स्थिति कुछ बिगड़ गई है। पुलिस व अधिकारी मौके पर गए हैं और मामले को सही ढंग से परखा जा रहा है।
- प्रभाकर चौधरी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed