फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Nagar Panchayat and police removed encroachment from roads in Kanth

Moradabad News: कांठ में नगर पंचायत और पुलिस ने सड़कों से हटवाया अतिक्रमण

Mon, 26 May 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 26 May 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat and police removed encroachment from roads in Kanth
कांठ। नगर में मुख्य मार्ग पर जाम और अव्यवस्थाओं का कारण बन रहे अतिक्रमण को हटवाने के लिए रविवार को एसडीएम संत दास पंवार के निर्देश पर नगर पंचायत प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान जगह-जगह जेसीबी के जरिए अस्थाई अतिक्रमण को ध्वस्त कर कई अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त करते हुए जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग कांठ नगर के बीच से होकर गुजरता है। इस मार्ग के दोनों ओर भारी अतिक्रमण और अव्यवस्थाएं होने से पूरा दिन जाम की स्थिति रहती है। पिछले दिनों एसडीएम संत दास पंवार ने जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत प्रशासन और पुलिस के साथ संयुक्त बैठक कर जरूरी निर्देश दिए थे। साथ ही उन्होंने अतिक्रमण को हटवाने के लिए भी कहा है। रविवार को इसी क्रम में एसडीएम के निर्देश पर नगर पंचायत प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत थाने के पास से ही। इस दौरान सड़क और नालों के ऊपर किए गए अस्थाई अतिक्रमण को हटवाते हुए जेसीबी से उसे ध्वस्त भी कराया गया। सड़कों पर फैली निर्माण सामग्री को भी जब्त किया गया। खोले, खौमचे आदि हटाकर उन्हें जब्त किया। कई अतिक्रमणकारियों पर जुर्माना लगाते हुए 9000 रुपये की वसूली गई है। इस अभियान से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed