फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Nagar Panchayat administration will remove encroachment from the road

Moradabad News: सड़क से अतिक्रमण हटवाएगा नगर पंचायत प्रशासन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat administration will remove encroachment from the road
कांठ। नगर के मुख्य बाजार में दुकानों के आगे पसरे अतिक्रमण को हटवाने के लिए अब जल्द ही नगर पंचायत प्रशासन अभियान चलाएगा। यहां बाजार में सड़क पर अव्यवस्थाएं होने के कारण लोगों को निकलने में परेशानी होती है।
विज्ञापन


बाजार में बहुत जगह तो आधी-आधी दुकानें सड़क पर रखी हुई हैं। तहसील प्रशासन, पुलिस और नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अनेकों बार बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया गया लेकिन इसका असर मात्र एक-दो दिन ही रहता है। दुकानों के आगे सड़क पर फैले सामान के कारण बाजार में दिन भर जाम की स्थिति रहती है। आलम यह है कि यदि बाजार में कोई इमरजेंसी हो जाए, तो अग्नि शमन वाहन तो दूर पुलिस की जीप या एम्बुलेंस तक एक दम नहीं पहुंच सकती।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पंचायत कांठ के अधिशासी अधिकारी रामेश्वर दयाल ने कहा कि समय-समय पर बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है। उन्होंने बताया कि अब इस समस्या के निस्तारण के लिए जल्द ही व्यापार मंडल और व्यापारियों के साथ बैठक कर उनसे सामान को दुकानों के अंदर की रखने के लिए कहा जाएगा, यदि इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--फोटो सं. 06, 07
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed