फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   My own honeymoon was ruined and the police proved my own husband a liar

‘मेरा ही सुहाग उजाड़ा और पुलिस ने मेरे ही पति को झूठा साबित कर दिया’

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
My own honeymoon was ruined and the police proved my own husband a liar
मुरादाबाद। सिक्योरिटी गार्ड सुरेंद्र सिंह की पत्नी व राशन डीलर सुखलेश का दर्द गुरुवार को छलक उठा। उन्हाेंने बातचीत में कहा कि हत्यारों ने मेरा सुहाग उजाड़ दिया। मेरे मासूम बेटों के सिर से पिता का साया छीन लिया। अब पुलिस की कार्रवाई ने बड़ा दर्द दिया है। वायरल वीडियो को नकार कर पुलिस ने मेरे ही पति को झूठा साबित कर दिया।
विज्ञापन

मैं इंसाफ और अपने पति के बयान को सही साबित करने के लिए अदालत का दरवाजा तक खटखटाऊंगी। भोजपुर थानाक्षेत्र के काफियाबाद गांव की राशन डीलर सुखलेश के पति सुरेंद्र सिंह की चार सितंबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुरेंद्र सिंह सिक्योरिटी गार्ड थे। वह घटना के समय ड्यूटी से अपने घर लौट रहे थे। सुखलेश ने बताया था कि हत्यारोपयों ने उन्हें तीन गोलियां मारी थीं। घटनास्थल पर जुटी भीड़ में से ही किसी ने उनका वीडियो बनाया था। मेरे पति ने गोली मारने वालों के नाम बताए थे। पहले ही दिन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया था।
विज्ञापन

अगले दिन पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इसके बाद से पुलिस मुझे और मेरे परिवार को आश्वासन देती रही कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। अब पुलिस ने दावा किया है कि मेरे पति का बयान झूठा था। पुलिस ने किसी के दबाव में आकर ऐसा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की इस कार्रवाई से हम संतुष्ट नहीं हैं। महिला ने सवाल किया है कि क्या कोई मरते वक्त झूठ बोल सकता है। अगर ऐसा है तो क्यों सुसाइड नोट के आधार पर लोगों को जेल भेज दिया जाता है। सुरेंद्र की पत्नी सुखलेश और भाई सुनील का कहना है कि वह इंसाफ के लिए अदालत तक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed