फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Muslims should follow the path shown by Allah: Mufti Ajmal

अल्लाह के बताए रास्ते पर चलें मुसलमान : मुफ्ती अजमल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Muslims should follow the path shown by Allah: Mufti Ajmal
बछरायूं। नगर में चल रहे दो दिवसीय इज्तेमा का समापन मुल्क व कौम की तरक्की की दुआ के साथ हो गया। मुफ्ती अजमल ने मुसलमानों से अपील की कि वे अल्लाह के बताए रास्ते पर चलकर अपनी गुजर बसर करें। इज्तमा में दीनी तालीम के लिए जमातों को रवाना किया गया।
विज्ञापन

नगर के कुंडा मार्ग पर चल रहे दो दिवसीय इज्तेमा में रविवार को मुफ्ती अजमल ने कहा कि मुसलमानों को सच्चाई की राह पर चलना चाहिए। उन्होंने मुस्लिमों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अच्छी तालीम दिलाएं। तालीम के जरिए ही तरक्की की जा सकती है। उन्होंने कहा कि दुआ में बहुत असर होता है। दुआ अल्लाह व उसके बंदे के बीच सीधा कनेक्शन बनाती है। इज्तमा में दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम पर जोर दिया गया। मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई। इज्तमा की समाप्ति पर दीन का प्रचार करने के लिए जमात रवाना की गई। इस अवसर पर नईम कुरैशी, शकील अहमद, जिया उल कमर, इकबाल हुसैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed