{"_id":"5d1fb8b48ebc3e3cdc69d9fe","slug":"muslim-seeks-action-over-mob-lynching-writes-letter-to-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंचिंग के खिलाफ मुस्लिमों ने की सख्त कार्रवाई की मांग, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंचिंग के खिलाफ मुस्लिमों ने की सख्त कार्रवाई की मांग, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
Sat, 06 Jul 2019 04:27 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर (मुरादाबाद)
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर (मुरादाबाद)
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 06 Jul 2019 04:27 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन
- फोटो : Social Media
देश में मॉब लिंचिंग की घटनाओं को रोकने और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। जामा मस्जिद में जुटे मुस्लिम समाज के लोगों ने राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के सदर नजाकत अली खां की अगुवाई में जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद में आयोजित बैठक में कमेटी के सदस्यों और मुस्लिम समाज के लोगों ने देश में बढ़ रहीं मॉब लिंचिंग की घटनाओं को लेकर चिंता जताई। कहा गया कि पिछले पांच साल में इस प्रकार की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
इस प्रकार की घटनाएं आपसी भाईचारे और सौहार्द को नुकसान पहुंचाती हैं। राष्ट्रपति से अपील की गई कि वह अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग कर ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। बैठक में मुकर्रम इनायती, हाजी शकूर, कारी यासीन, सैय्यद शुएब मियां, शकील उस्मानी, शुऐब मोहम्मद खां, बब्बू भाई, महफूज शमसी आदि थे।
विज्ञापन