फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Musical instruments removed due to poor quality will be installed again

Moradabad News: खराब क्वालिटी के चलते हटाए गए वाद्य यंत्र, फिर लगेंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Musical instruments removed due to poor quality will be installed again
मुरादाबाद। दिल्ली रोड पर चल रहे सौंदर्यीकरण के बीच सप्ताहभर पहले बिजली विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय के पास वाद्य यंत्र लगाए गए थे। यहां गिटार, ढोल जैसे संगीत के यंत्र स्थापित किए गए थे, जिस पर पड़ रही रोशनी अपनी ओर राहगीरों को आकर्षित कर रही थी। हालांकि, वाद्य यंत्र के स्थापित किए जाने के ठीक तीन दिन बाद ही इसे हटा दिया गया था। प्लेटफॉर्म को खाली देख लोगों को अंदेशा हो रहा था कि यह वाद्य यंत्र चोरी हो गए हैं। हालांकि, कई लोगों का कहना था कि नगर निगम की ओर से ही इन वाद्य यंत्रों को हटा दिया गया है, इनकी जगह कोई और आकृति प्लेटफॉर्म पर स्थापित की जाएगी। इस संदर्भ में नगर आयुक्त ने बताया कि वाद्य यंत्रों की आकृति को स्थापित करने की जिम्मेदारी जिस कार्यदायी संस्था को दी गई थी, उसने अच्छी क्वालिटी का यंत्र स्थापित नहीं किया था। इसके बाद कार्यदायी संस्था को इन यंत्रों की क्वालिटी को अच्छा कर इन्हें स्थापित करने के लिए कहा गया है। जल्द ही यह वाद्य यंत्र फिर से प्लेटफॉर्म पर स्थापित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed