फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   murderous attack on former state Congress Vice President Bablu in electoral rivalry in rampur

यूपी: चुनावी रंजिश में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बब्लू पर जानलेवा हमला, गंभीर घायल

Wed, 05 May 2021 10:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 05 May 2021 10:39 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मतीउर रहमान ख़ां बब्लू पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में बब्लू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बब्लू मंगलवार की रात टांडा थाना क्षेत्र के गांव लालपुर कलां से वापस लौट रहे थे। 

murderous attack on former state Congress Vice President Bablu in electoral rivalry in rampur
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बब्लू पर जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मतीउर रहमान ख़ां बब्लू पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में बब्लू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बब्लू मंगलवार की रात टांडा थाना क्षेत्र के गांव लालपुर कलां से वापस लौट रहे थे। 


गांव में चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना हुई थी। घटना की जानकारी के बाद बब्लू वहां पहुंचे थे। वो टांडा थाने भी गए थे। वहां से वापस लौटते समय अज्ञात लोगों ने रास्ते में उनकी कार पर हमला कर दिया। हमले में बब्लू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 


जिला अस्पताल से उनको रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली। तहरीर मिलने पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बब्लू भी खुद जिला पंचायत के वार्ड 15 से  चुनाव लड़े थे। जिसमें उनको हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed