फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Murder report filed against six including Pradhan's husband

Moradabad News: प्रधान के पति और बेटे समेत छह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Murder report filed against six including Pradhan's husband
डिलारी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

बढेरा गांव में जमीन को लेकर चल रहे दो पक्षों के विवाद में वृद्धा शकीला की मौत हो गई थी। पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद ग्राम प्रधान के पति, बेटे समेत छह आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

डिलारी थाना क्षेत्र के बढेरा गांव निवासी असलम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके घर के बाहर खाली जमीन है। चार दिन से वह दीवार बनवाने का काम कर रहा था। जिसमें ग्राम प्रधान के पति शराफत बाधा डाल रहे थे। छह फरवरी को ग्राम प्रधान के पति शराफत, उसके बेटे नाजिम के अलावा रिजवान, उसमान, फिराजुल व आरिफ लाठी-डंडे लेकर आए। आते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके घर में घुसकर धक्का-मुक्की करने लगे। असलम ने बताया कि उस वह घर पर नहीं था। आरोपियों ने उसकी मां शकीला व पत्नी महरूल निशा के साथ मारपीट भी की। घायल शकीला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने असलम की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed