फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   murder of women, body found on railway track

भैयादूज पर विवाहिता की हत्या, रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
murder of women, body found on railway track
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के मुस्तफाबाद में भैयादूज पर विवाहिता की हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। मायके वाले ससुराल पहुंच गए, लेकिन तब तक पति, सास और ननद भाग गए। हत्या के मामले में पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कटघर के धोबी वाली मिलक देवापुर निवासी राहुल कुमार ने बताया कि 13 जून 2020 में उसने अपनी बहन तनु उर्फ प्रतिभा की शादी मुस्ताफाबाद निवासी अशोक उर्फ बबलू से की थी। राहुल ने बताया कि शादी के वक्त लॉकडाउन था। इसके बाद से अशोक दहेज के लिए प्रतिभा को परेशान करने लगा था। आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। आरोप है कि 25 अक्तूूबर 2022 की दोपहर करीब ढाई बजे अशोक ने प्रतिभा के साथ मारपीट की थी। प्रतिभा ने फोन पर अपने भाई और मायके वालों को इसकी जानकारी दी थी। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे प्रतिभा का शव मुस्ताफाबाद के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। इसके बाद मायके वालों को सूचना दी। राहुल और उसके परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पति पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर, हाथ पैर और चेहरे पर चोटों के निशान मिले। राहुल का कहना है कि घटना के बाद से उसका बहनोई घर में ताला लगाकर भाग गया है। कटघर थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी देना और दहेज हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव मायके वालों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। रिपोर्ट रिपोर्ट और विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed