{"_id":"5ec19cb08ebc3e08ed246b80","slug":"murder-of-the-jaintor-in-the-factory-city-news-mbd349440671","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी में चौकीदार की सिर में चोट मार कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी में चौकीदार की सिर में चोट मार कर हत्या
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव स्थित चूना फैक्टरी के चौकीदार को बीती रात बदमाशों ने इतना पीटा कि अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। तीन माह पहले भी लूटपाट करने के लिए फैक्टरी में घुसे बदमाश इसी चौकीदार को हाथ पैर बांध कर छोड़ गये थे।
पाकबड़ा थाना क्षेत्र के नानकबाड़ी गांव निवासी रामस्वरूप सिंह (73) मनोहरपुर गांव स्थित एक चूना फैक्ट्री में बीते तीन साल से चौकीदारी करते थे। लॉकडाउन के चलते फैक्टरी बंद पड़ी है। यहां रामस्वरूप के अलावा अन्य कोई लेबर नहीं थी। शनिवार रात को रामस्वरूप अपने घर पर खाना खाकर रात में सोने के लिए फैक्टरी में आ गये। सवेरे उनकी पोती आरती और पोता रोहित उन्हें घर लेने के लिए आये। फैक्टरी का दरवाजा बंद था। जब दरवाजा नहीं खुला और कुछ लोग गेट से कूदकर भीतर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। रामस्वरूप गेट के पास ही लहूलुहान हालत में पड़े थे। सिर पर चोट के निशान थे जहां से खून बह रहा था और उनके मुंह के आसपास भी चोटों के निशान थे। आनन फानन में रामस्वरूप को लेकर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मामले की सूचना पाकर मझोला और पाकबड़ा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम को बुला कर नमूनों को इकट्ठा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। राम स्वरूप के दामाद सोनू सिंह ने बताया बताया की तीन माह पहले भी बदमाशों ने लूट पाट करने की कोशिश की थी और रामस्वरूप हाथ पैर बांध कर छोड़ गये थे। बीती रात की क्या हुआ है इसकी जानकारी उनको नहीँ है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण सिर पर चोट लगना बताया गया हैं। पोते रोहित सिंह ने बताया की उसके दादा की किसी से कोई दुश्मनी नही हैं और फैक्टरी में भी कोई ऐसा सामान नहीं है जो लूटा जा सके फिर उसके दादा के साथ ऐसा क्यों हुआ है, यह समझ नहीं आ रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना गिरकर हुई मौत
एसओ मझोला राकेश कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट बता रही है कि रामस्वरूप की मौत ऊंचाई से गिरने के कारण हुई है। उधर पोतेे रोहित का कहना है कि यह कैसे हो सकता है। साफ दिख रहा है कि हत्या है। उन्होंने कहा कि इस बाबत हम सोमवार को थाने में तहरीर देंगे।