{"_id":"61f979a970e42776f41fa8b2","slug":"murder-of-missing-woman-in-majhola-two-caught-pressing-dead-body-in-sand-arrested-a-youth-and-a-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: मझोला में लापता महिला की हत्या, रेत में शव दबाते दो पकड़े, एक युवक और किशोर को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: मझोला में लापता महिला की हत्या, रेत में शव दबाते दो पकड़े, एक युवक और किशोर को दबोचा
Tue, 01 Feb 2022 11:49 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:49 PM IST
सार
सहायक पुलिस अधीक्षक सागर जैन ने बताया कि मृतका की पहचान रीना उर्फ रेनू (35) के रूप में हुई है। महिला मझोला थाना क्षेत्र के पैपटपुरा निवासी थी। बताया जा रहा है कि दस साल पहले रीना उर्फ रेनू के पति की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र से लापता महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मंगलवार शाम दो लोग महिला के शव को एक प्लॉट में रेत में दबा रहे थे। इनके पास किशोर भी खड़ा था। इसी दौरान लोगों ने उन्हें देख लिया। एक आरोपी मौके से भाग गया। जबकि एक युवक और एक किशोर को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर मृतका की पहचान कराई। महिला शनिवार से लापता थी। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे।
विज्ञापन
सहायक पुलिस अधीक्षक सागर जैन ने बताया कि मृतका की पहचान रीना उर्फ रेनू (35) के रूप में हुई है। महिला मझोला थाना क्षेत्र के पैपटपुरा निवासी थी। बताया जा रहा है कि दस साल पहले रीना उर्फ रेनू के पति की मौत हो गई थी। जिससे महिला को दो बच्चे हैं। इसके बाद महिला पति के बड़े भाई हरपाल के साथ रहने लगी थी। हरपाल से भी महिला को दो बच्चे हैं। हरपाल ने पुलिस को बताया कि शनिवार से रीना गायब थी। हरपाल और उसके बच्चे महिला की तलाश में जुटे थे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा था।
विज्ञापन
मंगलवार रात मझोला थाना क्षेत्र के धीमरी में एक प्लाट में दो व्यक्ति रेत में एक महिला की लाश दबा रहे थे। वहां से गुजरे लोगों ने उन्हें देख लिया। लोगों ने टोका तो लाश दबा रहे आरोपी भागने लगे। लोगों ने घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। जबकि दूसरे व्यक्ति वहां से भाग गया। फरार आरोपी के नाबालिग बेटे को भी पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में ले लिया। पुलिस युवक और किशोर को चौकी ले गई। उनसे पूछताछ की गई तो पता चला है कि मौके से पकड़े किशोर का पिता ही मौके से भागा था। एएसपी ने बताया कि मौके से फरार होने वाले की तलाश की जा रही है। उसके पकड़े जाने के बाद ही घटना की सही जानकारी हो सकेगी। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।