फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   murder of farmer on tubewell

नलकूप पर सो रहे किसान की गला रेतकर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
murder of farmer on tubewell
बिलारी। कोतवाली के सतारन गांव में रविवार रात जंगल स्थित अपने निजी नलकूप पर सो रहे किसान की गला रेतकर हत्या कर दी गई। धारदार हथियार से हमला किया गया है। मृतक के बेेटे गांव के ही दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सतारन गांव निवासी किसान महेश चंद्र कश्यप (65) का खेत में नलकूप लगा है। रविवार शाम महेश चंद्र नलकूप से धान की सिंचाई करने गया और रात में नलकूप के निकट ही चकरोड पर चारपाई बिछाकर सो गया। रात में किसी समय हमलावर उसके पास पहुंचे। चारपाई पर लेटे महेश चंद्र के कान, गाल और गर्दन पर चाकू से हमलाकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे अन्य किसान अपने खेतों पर जा रहे थे, तब उन्होंने महेश चंद्र का चारपाई पर चाकू से गोदा लहूलुहान शव देखा।
विज्ञापन

किसानों की सूचना पर महेश के बेटे और अन्य घरवाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पहले तो बेटे अजीत ने 112 डायल पर फोन करके पुलिस को बुला लिया। कोतवाली प्रभारी अमित कुुमार सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. गणेश कुमार गुप्ता घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस अधीक्षक देहात संदीप कुमार मीना, सोनकपुर थाना प्रभारी हमवीर सिंह, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के चारों बेटों अजीत, रंजीत, कुलदीप और आकाश तथा मृतक की पत्नी मायादेवी से घटना की जानकारी जुटाई। सोमवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि किसान की हत्या गला रेतकर की गई थी। उसके चेहरे और सिर पर भी हमला किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed