{"_id":"645804711df0cbaa740b1d98","slug":"murder-of-a-young-man-by-beheading-attempt-to-burn-the-dead-body-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-138727-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सिर काटकर युवक की हत्या, शव जलाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सिर काटकर युवक की हत्या, शव जलाने की कोशिश
विज्ञापन
मुरादाबाद। कातिलों ने सोनकपुर पुल से करीब 500 मीटर दूर खेत के नीचे करीब सात फीट नीचे गड्ढे में रविवार की सुबह अज्ञात (26) युवक का सिर विहीन शव अधजली अवस्था में मिला। साक्ष्य छिपाने के लिए कातिल सिर काटकर ले गए। पुलिस का मानना है कि शव दो या तीन दिन पुराना हो सकता है। डॉग स्क्वाड से भी पुलिस को कोई मदद नहीं मिल सकी। पुलिस शव की शिनाख्त का प्रयास रही है। फोरेंसिक टीम ने मौके से शराब की बोतल सहित अन्य साक्ष्यों को इकट्ठा किया है।
तहसील के नजदीक रहने वाली महिलाएं रविवार की सुबह अमर सिंह के खेत में घास काटने के लिए गईं थीं। महिलाएं खेत पर पहुंचीं तो करीब सात फीट नीचे गड्ढे में झाड़ियों के बीच सिर विहीन युवक का शव देखकर डर गईं। महिलाओं ने शोर मचाया तो आवास सुनकर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद एसएसपी हेमराज मीणा, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, सीओ अर्पित कुमार और सिविल लाइंस थाने के प्रभारी गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने मौके का मुआयना कर फिंगर प्रिंट और डॉग स्क्वाड टीम को बुलाया।
कातिलों ने सिर को अलग कर धड़ को जला दिया था। सिर की तलाश करने के लिए पुलिस की टीमें आस पास गईं लेकिन युवक का सिर नहीं मिल सका। शव से दुर्गंध निकल रही थी। पुलिस का मानना था कि हत्या दो या तीन पहले की गई थी। शव की शिनाख्त न होने पाए इसी कारण कातिलों ने उसे जला दिया था। युवक को निर्वस्त्र कर हत्या करने के बाद उसे गहरे गड्ढे में फेंका गया था। पुलिस की पूछताछ से पता चला कि जमीन मालिक ने खेत को जोतने के लिए बटाईदार को दिया था। पुलिस ने मौके से शराब की एक खाली बोतल, शर्ट, प्लास्टिक की रस्सी व अन्य सामान बरामद किया। जांच के लिए फोरेंसिक टीम मौके से बरामद वस्तुओं को लेकर प्रयोगशाला ले गई है।
विज्ञापन
कहीं अन्य स्थान पर हत्या की आशंका :
पुलिस का मानना है कि हत्या करने कातिलों ने शव को गड्ढे में ठिकाने लगाने के बाद जलाया है। इस मामले में शव की शिनाख्त होने पर घटना का पता चल सकता है। पुलिस ने सिर विहीन अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।