{"_id":"67119aed64138425b7084f94","slug":"murder-of-a-farmer-sleeping-on-the-field-by-slitting-his-throat-nose-also-cut-off-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-502807-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: खेत पर सो रहे किसान की गला काटकर हत्या, नाक भी काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: खेत पर सो रहे किसान की गला काटकर हत्या, नाक भी काटी
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में बड़ा मंदिर मोहल्ला निवासी किसान घनश्याम सैनी (65) की गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों ने नाक, हाथ और पैर भी हमले किए। घटना के समय वह आबादी से सटे खेत में बनी झोपड़ी में सो रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह बेटा अजय कुमार खेत पर पहुंचा तो झोपड़ी में उनका शव मिला। झोपड़ी के पास और खेत में दूर तक खून पड़ा हुआ था। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज ली है। पुलिस प्रॉपर्टी विवाद समेत अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है।
पाकबड़ा नगर के बड़ा मंदिर सैनियों वाला मोहल्ला निवासी घनश्याम बाजार की ठेकेदारी करने के अलावा ठेके पर खेत लेकर सब्जी उगाते थे। परिवार में पत्नी आनंदी देवी और गोद लिया बेटा अजय कुमार है। आबादी के पास ही उनके साले की दो बीघा जमीन है। घनश्याम ने इस जमीन में सब्जी बोई है। घनश्याम सब्जी को पशुओं से बचाने के लिए रात में रखवाली करने गए थे।
बुधवार की रात करीब साढ़े बारह बजे वह खाना खाने के बाद घर से खेत पर सोने गए थे। बेटे अजय ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार सुबह छह बजे तब पिता घर नहीं आए तो उसने फोन किया, लेकिन काॅल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद अजय खेत पर पहुंच गया। उसने देखा तो पिता का झोपड़ी में खून से लथपथ शव पड़ा था। उनका एक पैर चारपाई पर टंगा हुआ था।
विज्ञापन
अजय के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसान आ गए। सूचना मिलने पर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और सीओ हाईवे कुलदीप गुप्ता मौके पर पहुंच गए और उन्होंने फोरेंसिक टीम बुला ली। टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घनश्याम के हाथ, पैर, नाक और गर्दन काटी गई थी। इस मामले में पुलिस की तीन टीमों ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
000
तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर किया गया है। प्रॉपर्टी विवाद समेत अन्य पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस की तीन टीमें जांच पड़ताल में जुटी हैं। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही कातिलों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सतपाल अंतिल, एसएसपी