फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   murder

मंडी धनौराः महिला की गला काटकर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
murder
कंजरबसेड़ा गांव में मृतका के घर के बाहर मौजूद ग्रामीणों की भीड़, पुलिस मौके पर मौजूद व गमगीन बैठी ? - फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा (अमरोहा)। गांव कंजरबसेड़ा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाशों ने महिला का गला काटकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त महिला घर में अकेली थी। किसान पति खेत में चारा लेने गया था। पुलिस वारदात के पीछे का मकसद तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन

वारदात मंगलवार सुबह आठ से नौ बजे के बीच की है। ग्राम कंजरबसेड़ा निवासी किसान छत्रपाल सिंह खेत से पशुओं का चारा लाने के लिए सुबह आठ बजे घर से निकले थे। घर पर पत्नी चाइना देवी (50) अकेली थीं। एक घंटे बाद छत्रपाल सिंह वापस लौटे तो चारपाई पर पत्नी का शव रक्तरंजित हालत में पड़ा था। गले को धारदार हथियार से काटा गया था। छत्रपाल की चीख निकल पड़ी, जिसे सुनकर आसपास के लोग जुट गए। उनकी सूचना पर पुलिस पहुंची। वारदात के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन

मौके का मुआयने करने के बाद प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि छत्रपाल सिंह ने पहली पत्नी की मौत के बाद लगभग 30 साल पहले पश्चिम बंगाल के जिला मिधनापुर के गांव गरबेरिया निवासी चाइना देवी से विवाह किया था। पहली पत्नी से कोई संतान नहीं थी। चाइना देवी से एक पुत्र शीशपाल पैदा हुआ था। विवाह के बाद शीशपाल अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता था। गांव में सिर्फ पति-पत्नी रहते थे। वारदात की जानकारी होने पर कुछ घंटे बाद मृतका का बेटा शीशपाल भी गांव पहुंच गया। छत्रपाल सिंह ने किसी से रंजिश न होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या किए जाने की जानकारी पर एसपी डा. विपिन ताडा भी मौके पर पहुंचे। डेढ़ घंटे गांव में रहकर परिजनों से अकेले में पूछताछ की। फोरेंसिक टीम भी मौके से कुछ नमूने लेकर पड़ताल कर रही है।

प्रथम दृष्टया हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पा रही है। अधीनस्थों को शीघ्र ही घटना का खुलासा करने व हत्यारों को पकड़ने के निर्देश दिए हैं।
-डा. विपिन ताडा, पुलिस अधीक्षक
नजदीकी का हाथ होने का अंदेशा
मंडी धनौरा। महिला का गला काटकर हत्या किए जाने के मामले में अभी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है लेकिन संकेत हैं कि वारदात में किसी नजदीकी का हाथ है। पुलिस पूछताछ में गांव में किसी बाहरी को न देखे जाने की बात सामने आई है। छत्रपाल सिंह के घर से निकल कर खेत पर जाने के फौरन बाद उनकी पत्नी की हत्या की गई। माना जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाला पहले से घर पर निगाह लगाए हुए था। महिला के घर में अकेला होते ही हत्या कर दी। इससे लगता है कि वारदात करने वाले को घर व बाहर की हर परिस्थिति का पूरी जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed