फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Murder in Moradabad: young man came home at night, morning mother of three children was found dead on bed

मुरादाबाद में वारदात: रात में महिला से मिलने मुस्लिम युवक आया घर, बच्चों को बाहर भेजा और गला घोंटकर मार डाला

Thu, 12 Dec 2024 12:26 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 12 Dec 2024 12:26 PM IST
सार

कटघर थाना क्षेत्र के बलदेवपुरी में महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला का दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम संबंध थे। आरोपी वारदात के बाद फरार है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Murder in Moradabad: young man came home at night, morning mother of three children was found dead on bed
मुरादाबाद में भूरी की हत्या। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के बलदेवपुरी इलाके में बुधवार रात एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला का शव घर की ऊपरी मंजिल पर बिस्तर पर पड़ा मिला। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला का मुस्लिम युवक के साथ प्रेम संबंध थे। महिला का पति शादी समारोह में गया हुआ था।

विज्ञापन


आरोपी हत्या के बाद मौके से फरार हो गया। बलदेवपुरी निवासी रामकिशोर मजदूरी करते हैं और अपने परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार को वह रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में गए थे। उनकी पत्नी भूरी (40 वर्ष) घर पर तीन बेटियों के साथ थीं। बेटियों ने पुलिस को बताया कि रात में असलम नाम का युवक घर आया था।
विज्ञापन


सुबह बेटियों ने मां को आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पड़ोस की एक महिला ने जब दरवाजा खोला तो भूरी का शव बिस्तर पर पड़ा था। घटना के बाद रामकिशोर घर लौटे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामकिशोर ने बताया कि बुधवार शाम भूरी ने फोन करके उन्हें बरात में रुकने को कहा था। रात में उसने दो बार फोन किया और कहा कि रात में घर लौटने की जरूरत नहीं है। सुबह आराम से आना। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई है।


आरोपी असलम की तलाश में पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मां की मौत के बाद भूरी की तीनों बेटियां सदमे में हैं और रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed