{"_id":"6acddbd48bccfa035d05793e","slug":"murder-in-moradabad-incident-near-the-gas-warehouse-in-thakurdwara-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में हत्या: ठाकुरद्वारा के गैस गोदाम के पास वारदात, शव की हालत देख पुलिस अधिकारी भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में हत्या: ठाकुरद्वारा के गैस गोदाम के पास वारदात, शव की हालत देख पुलिस अधिकारी भी हैरान
Tue, 13 Oct 2026 12:51 PM IST
Vimal Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
Published by: Vimal Sharma
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:51 PM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा में हत्या की सूचना के बाद पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
ठाकुरद्वारा में फरीदनगर मार्ग पर गैस गोदाम के पास युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान थाना मुंडापांडे क्षेत्र के गांव गणेशपुर निवासी विनोद कुमार (42) पुत्र प्रेमपाल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस ने जांच-पड़ताल की। एसपी ग्रामीण ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और हत्या के मामले की जांच की। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।
विज्ञापन