फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   murder in moradabad

युवक की हत्या कर हाईवे किनारे खेत में फेंका शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
murder in moradabad
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में 25 वर्षीय एक युवक की हत्या कर दी गई। नियामतपुर इकरौटिया टोल प्लाजा के पास मुरादाबाद रामपुर हाईवे किनारे टीनशेड के पीछे खेत में युवक का निर्वस्त्र शव मिला तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। युवक के चेहरे, पीठ और सीने में चोटों के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है हत्या करने के बाद यहां शव फेंका गया है।
विज्ञापन

सीओ हाईवे आईपीएस दीपक कुमार ने बताया कि मूंढापांडे में इकरौटिया टोल प्लाजा से कुछ ही दूरी पर यात्री टीनशेड है। टीनशेड के पीछे नियामतपुर निवासी असलम का खेत है। मंगलवार शाम एक महिला बस के इंतजार में टीनशेड में बैठी थी। उसकी नजर खेत में पड़ी तो उसने देखा एक युवक का शव पड़ा है। महिला ने टोल प्लाजा पर पहुंचकर कर्मचारियों को इसकी जानकार दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव मिलने की सूचना पर आस पड़ोस के गांवों से भी ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। सीओ ने बताया कि पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम को भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed