{"_id":"5e5ebd978ebc3eeb6c1bc689","slug":"murder-city-news-mbd342064969","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजन नहीं दिया तो ससुर ने बहू का गला दबा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजन नहीं दिया तो ससुर ने बहू का गला दबा दिया
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के डिडौरी गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पुत्र वधू की बेरहमी से गला घोंट कर हत्या कर दी और बेटे को धमकाकर रात भर मामले को दबाए रखा। महिला के पति ने गुपचुप तरीके से अपने ससुर फोन पर सूचना दी जिन्होंने सुबह आकर पुलिस को बुलाया। ससुर का कहना है कि बहू ने भोजन देने से इंकार किया तो उसने गुस्से से उसका गला दबा दिया जबकि बेटा पिता पर दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगा रहा है। पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार कर दहेज उत्पीड़न में हत्या का मामला दर्ज कर लिया। गांव में इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं।
भोजपुर थानाक्षेत्र के गौहरपुर सुल्तानपुर गांव निवासी रमेश ने अपनी बेटी सीमा की शादी दो साल पहले डिडौरी निवासी आकाश पुत्र शंकर लाल के साथ की थी। उसकी चार माह की एक बेटी लक्ष्मी है। इंस्पेक्टर मझोला राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पति आकाश सोमवार दोपहर जरूरी काम से तहसील गया था। इसी बीच ससुर शंकरलाल खेत से घर लौटा। उसने अपनी पुत्रवधू सीमा से पानी और भोजन मांगा। आरोपी ने पूछताछ में कबूला है कि बहू ने खाना लाने में देरी कर दी थी। इसी बात को लेकर ससुर और पुत्रवधू के बीच विवाद हो गया था और बाद इस कदर बढ़ी कि आवेश में शंकर ने सीमा की गला घोंटकर हत्या कर दी।
दोपहर करीब तीन बजे आकाश तहसील का काम निपटा कर घर पहुंचा। उसने पत्नी को मृत पाया तो उसके होश उड़ गए। पूछताछ पर शंकर लाल ने पहले उसे गुमराह करने की कोशिश की। जब उसने पुलिस को सूचना देनी चाही तो वह उसे धमकाने लगा। इसी बीच आकाश ने चंडीगढ़ में काम करने वाले अपने ससुर रमेश कुमार को सूचना दी। इस पर रमेश ने अपने दामाद से कहा कि वह किसी को कुछ न बताए। वह आ रहा है। मंगलवार सुबह रमेश अपनी बेटी की ससुराल में पहुंचा। रात भर सीमा का शव घर में पड़ा रहा और शंकर ने अपने बेटे को धमकाकर इसकी सूचना तक बाहर नहीं जाने दी। रमेश ने सुबह आकर पुलिस को इसकी सूचना दी। हत्या की सूचना पर एएसपी दीपक भूकर भी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शंकरलाल से भी पूछताछ की। इंस्पेक्टर मझोला राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सीमा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। महिला के पिता रमेश ने आरोपी ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
बोला हत्यारोपी, भोजन नहीं दिया तो मार डाला
मुरादाबाद। पुलिस के मुताबिक ससुर शंकर लाल ने पूछताछ में कबूला है कि वह खेत से वह हारा थका लौटा और उसने सीमा से पानी मांगा, लेकिन उसने उसे पानी नहीं दिया। कुछ देर बाद खाने की मांग की। तब भी वह खाना लेकर नहीं आई। इसी बात पर उसे गुस्सा आ गया। बहू को बुरा भला कहा। सीमा ने इसका विरोध किया तो वह आपा खो बैठा और सीमा का गला दबा दिया।
डर गए थे रमेश कि कहीं दामाद को भी न पहुंचा दे नुकसान
मुरादाबाद। पत्नी की हत्या के बाद बुरी तरह से डर गए आकाश ने गुपचुप तरीके से अपने ससुर रमेश को फोन किया तो एक बार तो वह बुरी तरह से आक्रोशित हो गए पर फिर सचेत हो गए। उन्हें लगा कि कहीं शंकर अपनी पुत्रवधू की हत्या के बाद अपना अपराध छुपाने को अपने बेटे की भी हत्या न कर दे। इसलिए उन्होंने आकाश से कहा कि वह चुप रहे। शोर भी न मचाए। वह चंडीगढ़ से सुबह तक पहुंच जाएंगे। उधर, रात ऐसे ही गुजर गई और पुलिस ने मंगलवार को शव पोस्टमार्टम को भिजवा। लेकिन पुलिस कागजी कार्रवाई पूरी नहीं कर पाई। जिस कारण मंगलवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
बेटा बोला, दहेज के लिए मेरी पत्नी को परेशान करता था पिता
सीमा के पति आकाश ने अपने पिता पर आरोप लगाया है कि पिता दहेज के लिए मेरी पत्नी को परेशान करता था। वह उसे ताने मारता था कि वह कम दहेज लेकर आई है। इसी बात को लेकर वह आये दिन झगड़ा होता था। उसे नहीं लगता कि भोजन न देने पर उसके पिता ने यह कदम उठाया है। दहेज के लिए ही उसकी पत्नी की हत्या की गई है।
चार माह की लक्ष्मी को अब पिता का ही सहारा
चार माह की लक्ष्मी को तो यह पता ही नहीं कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं है। अब आकाश के कंधों पर ही उसकी पूरी जिम्मेदारी आ गई है। आकाश ने बताया कि उसकी मां की पहले ही मौत हो चुकी है। पत्नी भी नहीं रही। ऐसे में यह बताते हुए उसकी आंखें भर आई कि उसकी बेटी लक्ष्मी की परवरिश अब कैसे सही तरीके से हो सकेगी।