{"_id":"66511b561e3c7a69420f2e26","slug":"murder-case-against-wife-and-brother-in-law-in-case-of-death-of-young-man-chanaura-news-c-284-1-smbd1011-119179-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सजायफ्ता कैदी की मौत के मामले में पत्नी व साले के खिलाफ हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सजायफ्ता कैदी की मौत के मामले में पत्नी व साले के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन
मंडी धनौरा। पिछले साल 27 अक्तूबर को हुई सजायाफ्ता कैदी अजित सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पत्नी व साले समेत तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
नगर के मोहल्ला विजय नगर निवासी अमरजीत कौर द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक 30 अप्रैल 2013 को थाना बछरायूं के गांव दौराला निवासी राजकुमार की हत्या के मामले उसके पुत्र अजित सिंह को सजा हुई थी। करीब नौ साल बाद 24 जुलाई 2022 को अजित जमानत पर जेल से बाहर आ गया था। अमरजीत कौर का आरोप है कि जब अजित जेल में था तब उसकी पत्नी गलत रास्ते पर चलने लगी। जेल से बाहर आने पर अजित सिंह को इसकी जानकारी हुई तो वह विरोध करने लगा। अमरजीत कौर का आरोप है कि उसके बेटे अजित ने अपने तहेरे भाई हरेंद्र से कहा था कि मेरी पत्नी उसकी हत्या करा सकती है।
27 अक्तूबर 2023 को उसके बेटे अजित सिंह की मौत हो गई। वह पत्नी के साथ मकान में निचली मंजिल पर रहता था। सूचना मिलने पर कमरे में आकर देखा तो अजित के शरीर पर चोट के निशान थे और उसके कानों से खून निकल रहा था।
विज्ञापन
अमरजीत का आरोप है कि बेटे की मौत से पहले उसकी पत्नी का भाई व एक युवक कई दिन से घर पर आ रहे थे। श्वेताभ भास्कर ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पत्नी, साले व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या व षडयंत्र रचने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
गौरतलब है कि करीब सात दिन पहले मृतक अजित के ससुर नरेश कुमार ने अपनी बेटी की हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें अमरजीत कौर समेत कई लोग नामजद किए गए हैं।
-- -- --