{"_id":"6a44e4dc794a3ff3280ef21a","slug":"murder-accused-arrested-in-encounter-committed-murder-due-to-illicit-relationship-with-his-wife-in-rampur-2026-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'मेरी पत्नी से उसका अफेयर था, आपत्तिजनक तस्वीरें भी वायरल कीं, इसलिए मारा', कातिल योगेश का बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'मेरी पत्नी से उसका अफेयर था, आपत्तिजनक तस्वीरें भी वायरल कीं, इसलिए मारा', कातिल योगेश का बड़ा खुलासा
Wed, 01 Jul 2026 03:28 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 01 Jul 2026 03:28 PM IST
सार
रामपुर पुलिस ने हत्या का आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पत्नी से अवैध संबंध में बदनामी के चलते डंपर चालक की हत्या की गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी की रामपुर पुलिस ने डंपर चालक चंद्रपाल उर्फ चंचल की हत्या के आरोपी योगेश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मृतक के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे और आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने के कारण उसने हत्या की।
बुधवार को पटवाई पुलिस जोलपुर रोड पर गश्त कर रही थी, तभी निर्माणाधीन सोना पुल के पास एक संदिग्ध बाइक चालक को रोकने का प्रयास किया गया। बाइक चालक योगेश कच्चे रास्ते से भागने लगा और उसकी बाइक फिसल गई। खुद को घिरा देख उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई में आरोपी योगेश के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल योगेश को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, नाल में फंसा एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की।

Trending Videos
पूछताछ में योगेश ने बताया कि उसकी पत्नी के मृतक चंद्रपाल उर्फ चंचल से अवैध संबंध थे। चंचल ने उसकी पत्नी के साथ कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर वायरल कर दी थीं, जिससे उसकी रिश्तेदारों और संबंधियों के बीच काफी बदनामी हो रही थी।
सहयोगियों के साथ मिलकर बनाई थी हत्या की योजना
इसी बदनामी से मजबूर होकर सोमवार को उसने अपने सहयोगी विनोद, महेश और भाई मुनेश के साथ मिलकर चंद्रपाल उर्फ चंचल की हत्या की योजना बनाई। शाहबाद रोड पर मोगा ढाबे के सामने टायर पंचर बनवाने के दौरान उसने चंद्रपाल उर्फ चंचल के सिर में गोली मार दी थी।

थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय पेश किया जा रहा है, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा।