{"_id":"6a48216e44b70d9fdf04e4d5","slug":"municipality-case-final-report-filed-in-case-registered-against-traders-bilari-news-c-279-1-mo11005-116072-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका प्रकरण : व्यापारियों के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट में लगाई एफआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका प्रकरण : व्यापारियों के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट में लगाई एफआर
Sat, 04 Jul 2026 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के चर्चित नगर पालिका-व्यापारी प्रकरण में पुलिस ने व्यापारियों के खिलाफ दर्ज दो प्राथमिकी में आरोपियों को क्लीनचिट देते हुए अंतिम रिपोर्ट लगा दी है।
नगर पालिका ने करीब दो माह पूर्व कोतवाली के सामने स्थित भूमि को अपना मानते हुए वहां पर खोखा रखने का प्रयास किया था। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। जिस पर नगर पालिका के कर्मचारी खोखे को वापस लेकर चले गए थे।
इस पर पुलिस ने व्यापारी अवनीश सिंघल की ओर से नगर पालिका के अध्यक्ष मोहम्मद इरफान सैफी और उनकी अज्ञात साथियों के खिलाफ 50 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद एक अधिवक्ता ने भी नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ नक्शा पास करने के नाम पर पांच लाख रुपये मांगने के आरोप में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
एक माह पूर्व कोर्ट के आदेश से पुलिस ने ठाकुरद्वारा निवासी सुरेश कुमार रुहेला और फरीदनगर निवासी अब्दुल हमीद की तहरीर पर व्यापारी अवनीश सिंघल, उसके भाई संजीव कुमार सिंघल और संजय सिंघल, तत्कालीन नगर पालिका के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इसमें दोनों ने आरोप लगाया कि उन्हें नगर पालिका ने खो-खो के लिए भूमि आवंटित की थी। जहां पर वे अपना हलवाई और बाल कटिंग की दुकान कर परिवार का पालन पोषण कर रहे थे।
आरोप है कि उनके खो खो के पीछे की जमीन खरीदी गई और फिर उनके खोखे और उसमें रखा सामान लूट कर ले गए थे। पुलिस ने दर्ज दोनों एफआईआर की जांच के बाद चारों आरोपियों को क्लीन चिट दे दी है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि विवेचना में आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य नहीं मिले हैं। इस लिए एफआर लगा दी गई है।