{"_id":"6070a96f8ebc3ec39f5dca70","slug":"municipal-corporation-will-marking-after-sanitization-city-news-mbd385820297","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिटाइजेशन के बाद घर के बाहर गेट पर मार्किंग करेगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिटाइजेशन के बाद घर के बाहर गेट पर मार्किंग करेगा नगर निगम
विज्ञापन
मुरादाबाद। बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण शहर में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। नोडल अधिकारी भी शहर में पहुंच गए हैं। ऐसे में शहर में सफाई और सैनिटाइजेशन को लेकर नगर निगम भी अलर्ट हो गया है। शहर में सफाई व्यवस्था और सैनिटाइजेशन के लिए माइक्रोप्लान बनाकर काम होगा।
शासन से नियुक्त नोडल अधिकारियों ने बैठक कर नगर निगम के अधिकारियों को भी शहर में सफाई और सैनिटाइजेशन के लिए कई हिदायतें दी हैं। जिस पर निगम ने तैयारी शुरू कर दी हैं। सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह ने बताया कि बताया कि नोडल अधिकारियों के दिशा निर्देशों के अनुसार काम किया जाएगा। शहर में जोन और सेक्टर सफाई व्यवस्था पहले से लागू है अब इसे और प्रभावी बनाया जाएगा।
इसके अलावा सैनिटाइजेशन का काम तेजी से होगा। इस बार नगर निगम जिन स्थानों पर सैनिटाइजेशन कराएगा वहां पर दीवार पर एंट्री की जाएगी। यदि किसी मकान दुकान या कार्यालय को सैनिटाज किया जाएगा तो उसके गेट पर भी लिखा जाएगा कि उस मकान में किस डेट को सैनिटाइजेशन कार्य हुआ है। इससे ये भी पता रहेगा कि टीम ने कितना काम किया है। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि शहर में सफाई और सैनिटाजेशन के लिए माइक्रोप्लान बनाकर काम किया जाएगा । जिम्मेदारी तय की जाएगी और लापरवाही पर कार्रवाई होगी।