{"_id":"69bc5af0d6bb02872908d7bc","slug":"municipal-corporation-seals-properties-of-13-big-defaulters-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-858239-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नगर निगम की कार्रवाई, 13 बड़े बकायेदारों की संपत्तियां सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नगर निगम की कार्रवाई, 13 बड़े बकायेदारों की संपत्तियां सील
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम ने गृहकर-जलकर बकायेदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बृहस्पतिवार को बड़े स्तर पर सीलिंग अभियान चलाया। नगर आयुक्त के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में 13 बड़े बकायेदारों की संपत्तियों को सील कर दिया गया। निगम की टीम ने लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली के तहत करोड़ों रुपये के बकायेदारों पर शिकंजा कसा।
कार्रवाई के दौरान अब्दुल वाहिद, अनवर हुसैन, मो. इस्लाम, सुभान अली, हमीदन, नन्ने खान, बब्बन, लियाकत हसन, मो. मुसाउद्दीन, जुल्फिकार, अबरार, कुलवंत सिंह और धर्मशाला सांवलदास के प्रबंधक की संपत्तियां सील की गईं। इनके अलावा ठठेरा, पीरजादा, करूला, पंडित नगला, दिल्ली रोड, कांठ रोड और रामपुर रोड क्षेत्रों में करीब 18 अन्य भवनों पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान अधिकारियों ने बकायेदारों से संपर्क कर वसूली भी की। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार ने बताया कि सीलिंग और व्यक्तिगत संपर्क के बाद कुल 60.55 लाख रुपये की वसूली की गई। कार्रवाई के दौरान कर निर्धारण अधिकारी, कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक और ईटीएफ टीम मौजूद रही।